सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna: Bullets fired in dispute between sand mafia over illegal mining, two farmers injured due to shrapnel.

Guna: अवैध खनन को लेकर रेत माफियाओं के बीच हुए विवाद में चली गोलियां, छर्रे लगने से दो किसान घायल

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना में नदी से रेत निकालने वाले दो पक्षों के बीच विवाद में गोलीबारी हो गई। दो किसान युवा इसकी चपेट में आ गए। गोलीबारी के दौरान युवकों को गोली के छर्रे लगे हैं। पुलिस जांच कर रही है। 

Guna: Bullets fired in dispute between sand mafia over illegal mining, two farmers injured due to shrapnel.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिले की पार्वती नदी पर जारी अवैध उत्खनन के दौरान गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नदी से रेत निकालने वाले दो पक्षों के बीच जारी विवाद के दौरान इलाके के दो किसान युवा बेवजह चपेट में आ गए। गोलीबारी के दौरान युवकों को गोली के छर्रे लगे हैं, जिन्हें इलाज के लिए गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे चांचौड़ा थाना क्षेत्र के किशनगढ़ गांव में 8 से 9 लोगों द्वारा गोलीबारी की गई है। घटना में घाटाखेड़ी निवासी युवा कृषक अरुण मीना और कुलदीप मीना घायल हुए हैं। दोनों को 12 बोर बंदूक के छर्रे लगे हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवकों का दावा है कि उन्होंने खेत में सिंचाई के लिए पार्वती नदी में मोटर डाल रखी है, जिस पर हाथ-मुंह धो रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन से ज्यादा लोग उनके पास आए और वहां से हटने की चेतावनी देने लगे। दोनों युवक कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कुछ लोगों ने बंदूक से फायर कर दिया और गोली के छर्रे अरुण व कुलदीप के शरीर में लगने से वे घायल हो गए हैं। इस मामले की जानकारी मिलने पर चांचौड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरुण मीना का दावा है कि फायर करने वाले दो युवकों को वे पहचानते हैं। आरोपी कानाखेड़ी गांव के निवासी हैं, उनके साथ कई और लोग भी मौके पर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से जुड़ी जानकारी सामने आई है कि पूरा मामला पार्वती नदी में अवैध उत्खनन से जुड़ा है। दरअसल गोलीबारी करने वाला पक्ष दूसरे पक्ष को गुणवत्ता वाली रेत उत्खनन करने से रोकना चाहता था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। घटना के दौरान पार्वती नदी में अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जिन्हें रोकने के लिए आरोपी मौके पर पहुंचे थे और अचानक ही गोली चला दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed