{"_id":"67ac93ade358d8d64b0d35c6","slug":"guna-crime-young-man-threatening-making-obscene-photos-videos-viral-teenager-committed-suicide-of-frustration-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna Crime: अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर धमका रहा था युवक, परेशान होकर किशोरी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna Crime: अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर धमका रहा था युवक, परेशान होकर किशोरी ने दी जान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 12 Feb 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के गुना जिले में अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर युवक धमकी दे रहा था। इससे आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या कर लिया।
किशोरी ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुना में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी है। परिजन शव चौराहे पर रखकर करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखे। उनका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक बेटी को परेशान कर रहा था। इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर लिया। घटना कैंट के कुशमौदा इलाके की है।
Trending Videos
परिजनों का कहना है कि सूरज कुशवाह पिता दौलतराम कुशवाह नाबालिग को अश्लील मैसेज भेज रहा था। उसके पास लड़की के साथ कुछ फोटो और वीडियो थे। इन्हें युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। इसी के बाद से नाबालिग तनाव में रहने लगी थी। कैंट थाना प्रभारी TI अनूप भार्गव ने बताया कि सूरज कुशवाह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उस पर नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से युवक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान चौराहे पर शव रखकर बैठे परिजनों के पास तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा, सीएसपी भरत नौटिया, कैंट TI अनूप भार्गव और कोतवाली टीआई ब्रजमोहन भदौरिया पहुंचे। यहां कम्प्यूटर सेंटर पर बैठकर पुलिस ने लड़की के पिता के बयान दर्ज किए। कार्रवाई के आश्वासन पर परिवार वाले माने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। नाबालिग के पिता ने बताया कि वह खेत पर थे। तभी घर से कॉल आया कि बेटी की तबीयत बिगड़ गई है, जल्दी घर आ जाओ। गुना पहुंचा तो पता चला कि बेटी ने सुसाइड कर लिया है। घर के कमरे में ही उसने दुपट्टे से फंदा बनाया और फांसी लगा ली।लड़की के परिजन ने कुछ दिन पहले युवक के परिवारवालों से उसे समझाने के लिए कहा था कि लड़की से दूर रहे।
लड़की की मां ने बताया है कि उसने वीडियो डालकर और धमकियां देकर मेरी बच्ची की जान ले ली।लड़के ने फोन लगाया था। मैंने उठाया तो वो कुछ नहीं बोला। वह अपने घर से बेटी की तरफ इशारे करता था। वो लड़का सबके मोबाइल पर वीडियो भेज रहा था। काम पर जाने से पहले बेटी से घर पर ही रहने के लिए कहा था। उसने जान दे दी। हाथ जोड़ रही हूं, बेटी को न्याय दिलवा दो।

कमेंट
कमेंट X