सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna: Cruelty to girl, kept her hostage in room, beat her mercilessly, covered her eyes-mouth with Feviquik

Guna News: युवती के साथ हैवानियत, कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, फेविक्विक डालकर चिपका दीं आंखें और मुंह

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना में एक युवती को पड़ोस में रहने वाले युवक ने बंधक बनाया और जमकर पीटा। हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपी युवक ने उसके मुंह और आंखों में फेविक्विक डाल दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Guna: Cruelty to girl, kept her hostage in room, beat her mercilessly, covered her eyes-mouth with Feviquik
गुना में युवती को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

गुना शहर के कैंट थानांतर्गत नानाखेड़ी क्षेत्र में युवती को पड़ोसी युवक द्वारा कमरे में बंधक बनाकर उसके मुंह तथा शरीर पर फेवीक्विक डालकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। युवती गत दिवस किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर अपनी मां के पास पहुंची। मारपीट में युवती की आंखें और मुंह लहुलूहान हो गया है। इस बारे में युवती ने गंभीर हालत में पड़ोसी युवक पर पिछले एक माह से उसे घर में बंधक बनाकर जमकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच कर रही है। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार शहर के नानाखेड़ी क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत की है। उसने बताया कि पड़ोसी अयान खान द्वारा पिछले एक माह से बंधक बनाकर जमकर मारपीट की जा रही थी। आरोपी उसे अपने साथ जबरन शादी करने एवं जमीन-जायदाद अपने नाम करने का दबाव बनाता था। पीड़िता के परिवार में वह और उसकी मां है। पिछले एक माह से आरोपी अपने पीछे वाले कमरे में उसे बंधक बनाकर रोजाना लेजम से मारपीट करता था। गत सुबह आरोपी द्वारा बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान उसकी आंखों, मुंह एवं शरीर के अन्य हिस्सों में फेवीक्विक डाल दी। इसके बाद युवती की हालत बिगड़ गई। इस दौरान वह किसी तरह युवक के चंगुल से भागकर अपनी मां के पास पहुंची। मां उसे पुलिस के पास लेकर पहुंची। यहां उसकी गंभीर हालत देखकर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती युवती का कहना है कि उसे एक महीने से कमरे में बंद कर रखा था। आरोपी युवक उस पर शादी करने का दबाव डाल रहा है। मना करने पर मारपीट करता है। मंगलवार दोपहर और फिर रात को कमरे में बंद कर उसने बेरहमी से मारपीट की। फेवीक्विक डाल दी, जिससे आंखों और चेहरे पर घाव हो गए हैं। युवती का आरोप है कि आरोपी उसके पड़ोस में रहता है। घर पर आकर कई सामानों की तोड़फोड़ कर डाली। आज सुबह मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। वहीं घायल युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गुना एसपी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और युवती के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed