{"_id":"6654210d760ca018cf0d0701","slug":"guna-news-mini-truck-knocked-down-by-police-four-killed-in-accident-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna news: कानपुर से कर्नाटक जा रहा ट्रक पुलिया की दीवार तोड़कर नीचे गिरा, हादसे में चार की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna news: कानपुर से कर्नाटक जा रहा ट्रक पुलिया की दीवार तोड़कर नीचे गिरा, हादसे में चार की मौत, चार घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 27 May 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार
एबी रोड पर एक मिनी ट्रक डिवाइडर की पुलिया को तोड़कर पुलिया से नीचे जा गिरा। हादसे में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक कानपुर से कर्नाटक की ओर जा रहा था।
पुलिया से नीचे गिरा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुना में सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक मिनी ट्रक डिवाइडर की पुलिया को तोड़कर नीचे जा गिरा। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर घायल हो गए।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह चार बजे के लगभग म्याना से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर एबी रोड पर एक मिनी ट्रक डिवाइडर की पुलिया को तोड़कर पुलिया से नीचे जा गिरा। हादसे में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उक्त मिनी ट्रक में 6 मजदूर सहित ड्राइवर और क्लीनर सवार थे। मिनी ट्रक कानपुर से कर्नाटक की ओर जा रहा था। इसी दौरान गुना जिले के म्याना के पास ये हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार गंभीर घायल हैं, जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि इस हादसे में विष्णु, मीर, विकास और रणबीर की मौत हुई है। वहीं क्लीनर शारूख, ड्राइवर अशोक और नवाब सहित चार लोग गंभीर घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

कमेंट
कमेंट X