{"_id":"65cb8549166b911e300b4f1e","slug":"guna-news-mp-kp-yadav-danced-vigorously-rss-officials-and-bjp-leaders-also-danced-a-lot-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna News: सांसद केपी यादव ने जमकर लगाए ठुमके, आरएसएस पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं ने भी खूब किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: सांसद केपी यादव ने जमकर लगाए ठुमके, आरएसएस पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं ने भी खूब किया नृत्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 13 Feb 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार
गुना जिले में सांसद डॉ. केपी यादव ने सांस्कृतिक महोत्सव में जमकर ठुमके लगाए। वहीं, आरएसएस पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं ने भी खूब नृत्य किया।
ठुमके लगाते हुए सांसद केपी यादव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में गुना के लक्ष्मीगंज में मंगलवार को सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें सांसद डॉ. केपी यादव द्वारा संसदीय क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक महोत्सव में जमकर ठुमके लगाए गए। इस दौरान दिल्ली से आए भजन गायक अजय भाईजी ने भजन और देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
Trending Videos
कार्यक्रम में सांसद यादव की धर्मपत्नी डॉ. अनुराधा यादव भी मौजूद थीं। वहीं, आरएसएस के क्षेत्रीय कार्यवाह अशोक अग्रवाल सहित भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ और पार्टी के अनेक दिग्गज नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान भगवान श्रीराम, कृष्ण पर आधारित भजनों की प्रस्तुति का गुना सांसद डॉ. केपी यादव सहित भाजपा नेताओं जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, सांसद यादव ने सबसे पहले नृत्य करना शुरू किया। इसके बाद भाजपा के तमाम दिग्गज नेता उनके साथ-साथ थिरकने लगे। वरिष्ठ नेताओं को मगन होता देख दर्शकों में भी जोश भर गया और लक्ष्मीगंज में सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद लेते हुए लोग भी सांसद सहित भाजपा नेताओं का तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन करते हुए दिखे। आपको बता दें कि सांसद डॉ. केपी यादव द्वारा लोकसभा क्षेत्र में 11 फरवरी से सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की शुरुआत अशोकनगर जिला मुख्यालय से हुई थी।

कमेंट
कमेंट X