सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: Three missing minor sisters found at grandmother's house after 36 hours

Guna News: लापता तीन नाबालिग बहनें 36 घंटे बाद नानी के घर से मिलीं, मां की डांट से थीं नाराज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 05 Jun 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

CTV फुटेज की जांच के बाद बुधवार दोपहर पुलिस को जानकारी मिली कि बच्चियां नानी के घर पर हैं। प्राथमिक जांच में पता चला कि मां की डांट से नाराज होकर वे घर छोड़कर गई थीं।

Guna News: Three missing minor sisters found at grandmother's house after 36 hours
गुना पुलिस कोतवाली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना शहर की नजूल कॉलोनी से लापता तीन नाबालिग बहनों को 36 घंटे बाद पुलिस ने खोज निकाला। तीनों बहनें सुरक्षित हैं। परिजनों ने बुधवार सुबह सिटी कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद से ही पुलिस बच्चियों की तलाश में जुटी थी। तीनों बच्चियां अपनी नानी के घर पर मिली हैं। मां की डांट से नाराज होकर तीनों अपनी मर्जी से नानी के घर चली गईं थीं।

Trending Videos


परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे तीनों बहनों ने आईसक्रीम खाने जाने की बात कहकर रामबाबू से पैसे मांगे और घर से निकल गईं। देर रात तक जब तीन घर नहीं लौंटी तो परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। थाना पहुंचकर जब गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान तीनों बच्चियां हनुमान टेकरी रोड पर लगे CCTV कैमरों में आखिरी बार नजर आईं। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- शिलांग में राजा की हत्या करने वालों की संख्या एक से ज्यादा, जैकेट की फोरेंसिक जांच

बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तीनों बच्चियां आरोन क्षेत्र में अपनी नानी के घर पर हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बरामद किया और गुना लेकर आ रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बच्चियों की मां ने उन्हें किसी बात को लेकर डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वे घर छोड़कर चली गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed