सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna: Two including a girl died, 40 injured due to tractor-trolley overturning, CM expressed grief

Guna: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बच्ची समेत दो की मौत, 40 घायल, सीएम ने जताया दुख, चार-चार लाख की सहायता का एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना जिले के फतेहगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा घायल हुए। श्रद्धालु गूगेर मेले जा रहे थे। सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता की घोषणा की और प्रशासन को घायलों की मदद के निर्देश दिए।

Guna: Two including a girl died, 40 injured due to tractor-trolley overturning, CM expressed grief
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी लोग गुना तहसील के कंचनपुरा से राजस्थान में आयोजित गूगेर मेले में शामिल होने जा रहे थे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के आश्रितों के लिए चार चार लाख की सहायता घोषित की है। 
Trending Videos


यह हादसा सुबह करीब 10 बजे उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली फतेहगढ़ से कुछ दूर रामनगर-सेनबोर्ड मोड़ पर अचानक पलट गई। दुर्घटना के समय ट्रॉली में महिला और बच्चों सहित करीब 45 लोग सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने फतेहगढ़ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर एम्बुलेंस आने से पहले ही तुरंत श्रद्धालुओं को पुलिस की गाड़ियों से जिला अस्पताल पहुंचाने का सिलसिला शुरु किया। हालांकि, कुछ देर बार एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में 60 वर्षीय चिरोंजी लाल लोधा और 9 वर्षीय रमा बाई की मौत हो गई। घायलों के तुरंत जिला अस्पताल पहुंचते ही गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी संजीव कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा और भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार सहित कई अधिकारियों, नेताओं ने हालात का जायजा लिया। कलेक्टर कन्याल ने कहा कि घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है। 

सीएम ने दिए हर संभव मदद के निर्देश
दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की। इसके अतिरिक्त गुना जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed