सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Lok Sabha elections: Omkar Singh angry at Amit Shah in Chachoda, meeting for Digvijay Singh

Guna News: जनाजा निकालने वाले बयान पर अमित शाह पर भड़के पूर्व मंत्री मरकाम, कहा- हिम्मत कैसे हुई, मैं तो...

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने अमित शाह के लिए बड़ा बयान दिया है।

Lok Sabha elections: Omkar Singh angry at Amit Shah in Chachoda, meeting for Digvijay Singh
दिग्विजय सिंह के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम
विज्ञापन

विस्तार

राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पक्ष में नुक्कड़ सभा को संबोधित करने पहुंचे पूर्व मंत्री मरकाम केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर बरस पड़े। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह का दिग्विजय सिंह का जनाजा निकालने वाले बयान को लेकर कहा कि उसकी हिम्मत कैसे हुई, राजगढ़ के गढ़ में इस तरह का बयान देने की। अगर हमारे यहां इस तरह का बयान देता तो हम तो छोड़ते नहीं।
Trending Videos


आपको बता दें मध्यप्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार के मंत्री ओमकार सिंह मंगलवार को चाचौड़ा विधानसभा में पहुंचे, जहां उन्होंने राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। तीन दिन पहले राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा दिग्विजय सिंह को लेकर दिए गए जनाजा निकालने वाले बयान पर विरोध जताया। उन्होंने जोश में यहां तक कह दिया कि उसकी हिम्मत कैसे हुई इस तरह की बयानबाजी करने की। हमारे यहां ऐसा बयान देते तो हम तो कूट जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मरकाम ने मौजूदा लोगो से पूछा कि अमित शाह ने बीते दिनों गलत बयान दिया है कि नहीं। ऐसे लोगों को जवाब दे दो और भाजपा की जमानत जब्त करा दो। इस तरह की बयानबाजी अमित शाह ने सिर्फ राजा (दिग्विजय सिंह) के लिए ही नहीं की है बल्कि सभी राजगढ़ वासियों के लिए की है। मैं अमित शाह को कहना चाहता हूं कि राजा साहब सैकड़ों वर्ष तक इस पवित्र माटी की सेवा करते रहेंगे। हम जैसे नौजवानों की उम्र भी राजा साहब को लग जाए। साथ ही कहा कि राजा साहब (दिग्विजय सिंह) मैं तो आपकी गंभीरता के लिए आपको धन्यवाद देता हूं, आगर हमारे इधर अगर इस तरह से बयान देता तो, हम तो कूट जाते। अमित शाह के खिलाफ मरकाम का दिया गया यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि बीते दिनो राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में आमसभा को संबोधित करने आए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दिग्विजय सिंह को ज्यादा लीड से हराकर जनाजा निकालने की बात कही थी। इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था कि अपने 15 मिनट के भाषण में अमित शाह ने 17 बार मेरा नाम लिया है। उन्हें सपने में भी दिग्विजय सिंह नजर आता है। उसी क्रम में मंगलवार को दिग्विजय सिंह के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा में पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम उसी भाषण को लेकर अमित शाह पर भड़क गए और उन्हें खरी खोटी सुना डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed