{"_id":"67179be0459cc05a3605f239","slug":"why-is-mumbais-sufi-singer-getting-angry-at-this-petrol-pump-in-mp-she-expressed-her-displeasure-by-sharing-the-video-guna-news-c-1-1-noi1226-2240897-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna: मुंबई की सूफी गायिका का एमपी के इस पेट्रोल पंप पर आखिर क्यों फूट रहा गुस्सा, जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: मुंबई की सूफी गायिका का एमपी के इस पेट्रोल पंप पर आखिर क्यों फूट रहा गुस्सा, जताई नाराजगी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: गुना ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
सार
जुलाई माह में मुंबई की सूफी गायिका समरजीत सिंह के साथ हुए घटनाक्रम के मामले में सील हुए पेट्रोल पंप के खुलने के बाद समरजीत सिंह ने वीडियो के माध्यम से एडमिनिस्ट्रेशन पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
गायिका
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुंबई की प्रसिद्ध सूफी सिंगर समरजीत सिंह रंधावा ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए मध्यप्रदेश के गुना जिले के एडमिनिस्ट्रेशन पर सवालिया निशान खड़े करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही उनके साथ हुए घटनाक्रम को देखते हुए मामले की और ध्यान देने के लिए निवेदन किया है।
Trending Videos
दरअसल, मुंबई की जानी-मानी सूफी गायिका समरजीत सिंह रंधावा 27 जुलाई को मुम्बई से अपनी कार के द्वारा कानपुर जा रही थी। जहां रात लगभग 11.30 बजे उन्होंने गुना जिले के चांचौड़ा क्षेत्र में स्थित राधेश्याम फीलिंग स्टेशन से पेट्रोल भरवाया, लेकिन कुछ देर बाद नेशनल हाइवे क्रमांक 46 पर उनकी गाड़ी अचानक बंद पड़ गई। चालक के द्वारा कार निर्माता कम्पनी से सम्पर्क किया गया, कम्पनी के प्रतिनिधि ने ऑनलाइन कार की जांच की तो उन्हें पता चला कि डीजल के स्थान पर कार में पानी भर दिया गया। समरजीत सिंह ने तुरंत डायल 100 को फोन लगाया। पुलिस ने रंधावा और उनके चालक के साथ पेट्रोल पम्प पर पहुंचकर तफ्तीश की तो पता चला कि गाड़ी में डीजल की बजाए पानी भर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
समरजीत सिंह ने चांचौड़ा थाने में पूरे मामले की लिखित शिकायत की थी, जिसके आधार पर चाचौड़ा पुलिस ने पंप संचालक संतोष मीना के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। साथ ही पेट्रोल पंप से जांच के लिए नमूने लेकर पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया था। लेकिन हाल ही में समरजीत को पता चला है कि उक्त पेट्रोल पंप बगैर जांच रिपोर्ट और बगैर किसी समझौते के ही दोबारा से खोल दिया गया है, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पूर्व में उनके साथ घटित हुए घटनाक्रम के बारे में बताते हुए कह रही है कि मेरे साथ हुए घटनाक्रम के बाद एडमिनिस्ट्रेशन ने मेरा साथ दिया था। लेकिन अब उनके द्वारा भी लापरवाही बरती जा रही है।
मुझे सूचना मिली है कि संबंधित का पेट्रोल पंप खोल दिया गया बगैर कोई कार्रवाई किए हुए ही में अपने आपको बड़ा ही ठगा हुआ और असहज महसूस कर रही हूं। मेरा एडमिनिस्ट्रेशन से निवेदन है कि कृपया इस मामले पर भी ध्यान दीजिए, उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कई तरह के सवालिया निशान खड़े किए हैं।

कमेंट
कमेंट X