सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Two GRMC Medical College students drowned in Tigra Dam while on a picnic

Gwalior News: पिकनिक मनाने गए GRMC मेडिकल कॉलेज के दो छात्र तिघरा डेम में डूबे, एक छात्र का शव बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 08:23 AM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर के तिघरा डैम में पिकनिक मनाने गए गजराराजा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस सेकेंड ईयर के दो छात्र आयुष श्रीवास्तव और गोपाल अग्रवाल गहरे पानी में डूब गए। देर रात गोपाल का शव बरामद कर लिया गया, जबकि आयुष की तलाश जारी है। SDRF और गोताखोरों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Two GRMC Medical College students drowned in Tigra Dam while on a picnic
जीआरएमसी मेडिकल कॉलेज के हैं दोनों छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर में गजराराजा मेडिकल कॉलेज के MBBS सेकेंड ईयर के दो छात्र शनिवार शाम तिघरा डैम में डूब गए। दोनों दोस्तों का पैर फिसलने से वे 40-50 फीट गहरे पानी में समा गए। हादसा शनिवार देर शाम डैम के कच्ची पार इलाके में हुआ। यहां आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है। रेस्क्यू टीम ने देर रात गोपाल अग्रवाल का शव बरामद कर लिया। वहीं आयुष श्रीवास्तव की तलाश जारी है। डैम की अधिक गहराई, कीचड़ और चट्टानों के कारण सर्च ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।



बता दें कि मेडिकल कॉलेज के 8 छात्र-छात्राओं का ग्रुप पिकनिक मनाने तिघरा डैम पहुंचा था। ग्रुप में 4 छात्राएं और 4 छात्र शामिल थे। सभी बोट क्लब से करीब 3 किलोमीटर दूर कच्ची पार क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान आयुष श्रीवास्तव मुजफ्फरपुर, बिहार और गोपाल अग्रवाल बीना, सागर पानी में उतरे और अचानक गहरे हिस्से में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-प्री-मानसूनी सिस्टम एक्टिव, प्रदेशभर में बारिश-आंधी का दौर जारी, जल्द दस्तक देगा मानसून
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों का पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वे गहराई में समा गए। बाकी साथी ऊपर पिकनिक स्पॉट पर मौजूद थे। काफी देर तक दोनों वापस नहीं लौटे तो दोस्तों ने तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान डैम के पथरीले किनारे पर दोनों के जूते और कपड़े सलीके से रखे मिले। इसके बाद अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तिघरा थाना पुलिस, सीएसपी कृष्णपाल सिंह और थाना प्रभारी शिवराम सिंह कंषाना मौके पर पहुंचे। SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया। रातभर बोट और हाई-पावर लाइट की मदद से सर्चिंग की गई। सीएसपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि छात्र कच्ची पार इलाके में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दोनों छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed