फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   A dispute arose over a vehicle collision, leading to a life-threatening attack on a young man.

Indore News: ऑर्बिट मॉल के पास गाड़ी टकराने पर खूनी विवाद, युवक पर चाकू से हमला; पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 08:35 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 08:35 PM IST
सार

इंदौर में ऑर्बिट मॉल के पास गाड़ी टकराने के विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
A dispute arose over a vehicle collision, leading to a life-threatening attack on a young man.
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में सड़क पर मामूली विवाद अब जानलेवा हमलों का कारण बनते जा रहे हैं। ताजा मामला ऑर्बिट मॉल के पास का है, जहां गाड़ी टकराने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्रशांत खिलची किसी निजी काम से जा रहे थे। इसी दौरान ऑर्बिट मॉल के पास स्थित एक वाइन शॉप के सामने उनकी गाड़ी टकराने की बात को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने धारदार चाकू निकालकर प्रशांत पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल प्रशांत को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पढे़ं: 100 साल की मां की देखभाल के आधार पर मांगी जमानत, गिरिबाला सिंह की याचिका पर सुनवाई आगे बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान के आधार पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी कुणाल उर्फ भीम, लोकेश, हिमेश, रितेश और दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अब आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पूरा विवाद गाड़ी टकराने की बात को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed