फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-congress-protest-rahul-gandhi-neet-paper-leak

Indore News: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा

Tue, 21 Jul 2026 09:50 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Tue, 21 Jul 2026 09:50 PM IST
सार

नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में इंदौर के राजबाड़ा पर शहर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
indore-news-congress-protest-rahul-gandhi-neet-paper-leak
राजबाड़ा अहिल्या प्रतिमा पर जुटे कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी का इंदौर में विरोध हुआ। इंदौर में कांग्रेसियों ने राजबाड़ा पर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने कहा कि छात्रों की आवाज बुलंद करने और उनके अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने के दौरान केंद्र सरकार ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया। इसके विरोध में शहर कांग्रेस आज विरोध प्रदर्शन कर रही है। चौकसे ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज को दबाने के हर प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग 
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज जैसे गंभीर विषय पर भी सरकार चर्चा से बच रही है। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारे लगाए गए। चौकसे ने कहा कि मप्र सरकार ने भी इस पर विधानसभा में चर्चा से इनकार कर दिया है। सरकार ने यह कहा है कि यह राज्य का विषय नहीं है, जबकि देशभर के लाखों छात्रों का भविष्य पेपर लीक से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के मुद्दों से भाग रही है और उनकी आवाज दबाई जा रही है। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं भी शामिल हुई। कई लोग पोस्टर बनाकर लाए थे जिन पर लिखा था धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो। प्रशासन ने विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया और ट्रैफिक व्यवस्था को भी संभाला।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं केवल भाषण और प्रचार दे रही 
इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की छात्र और युवा विरोधी नीतियों, लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ अपना लोकतांत्रिक विरोध दर्ज करा रही है। यह देश के युवाओं के सम्मान, शिक्षा और भविष्य को बचाने का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के सपनों के साथ विश्वासघात किया है। प्रतियोगी परीक्षाओं के 90 से अधिक पेपर लीक होने की घटनाओं ने करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को युवाओं के सवालों का जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की हालत लगातार बदतर होती जा रही है, हजारों शिक्षक पद रिक्त पड़े हैं, उच्च शिक्षा महंगी होती जा रही है और योग्य युवाओं को रोजगार के बजाय निराशा मिल रही है। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं बल्कि केवल भाषण और प्रचार दे रही है। कांग्रेस मांग करती है कि कक्षा केजी से पीजी तक गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा सुनिश्चित की जाए, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी भर्तियों का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया लागू हो, रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्तियां हों और शिक्षा व्यवस्था को राजनीतिक हस्तक्षेप एवं भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाए।


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में शिक्षा पर हमला, रोजगार पर ताला और भविष्य पर सवाल यही भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है। नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें। पेपर लीक माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। देश का युवा अब चुप नहीं रहेगा। अपने अधिकार, सम्मान और भविष्य के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगा।

21 विद्यार्थियों की आत्महत्या ने झकझोरा देश..
इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि 21 विद्यार्थियों ने नीट पेपर लीक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की अव्यवस्था से उपजे मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या जैसा दुखद कदम उठाया। कांग्रेस उन सभी छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है और अब संविधान संवाद, छात्र जागृति अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अवसर, सामाजिक न्याय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार देता है लेकिन जब प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होते हैं, भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार होता है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है, तब संविधान की मूल भावना पर सीधा आघात होता है। कांग्रेस पार्टी युवाओं की शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed