फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Jeetu Patwari arrived at the protest site at midnight and ate *sev-parmal* with the students.

Indore: आधी रात को जीतू पटवारी पहुंचे धरना स्थल पर, छात्रों के साथ खाए सेव परमाल

Wed, 22 Jul 2026 11:47 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 22 Jul 2026 11:47 AM IST
सार

 परीक्षा में धांधली के विरोध में भंवरकुआं चौराहे पर छात्रों का धरना लगातार जारी है। मंगलवार देर रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों को समर्थन देते हुए केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Indore: Jeetu Patwari arrived at the protest site at midnight and ate *sev-parmal* with the students.
आधी रात को जीतू पटवारी पहुंचे धरना स्थल - फोटो : amarujala

विस्तार

नीट पेपर लीक व छात्रों से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर भंवरकुआं चौराहे पर छात्र धरने पर बैठे हैं। उन्हें समर्थन देने मंगलवार रात दो बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी धरना स्थल पर पहुंचे और विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी विद्यार्थियों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन



मोदी सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जो अयोग्य हैं, वे नौकरियां पा रहे हैं और अच्छी योग्यता वाले बेरोजगार घूम रहे हैं। पटवारी ने धरना स्थल पर ही धरने पर बैठे विद्यार्थियों के साथ सेव-परमल खाए।
विज्ञापन

 

पटवारी ने कहा कि मैंने जिंदगी के 20 साल भंवरकुआं के आसपास निकाले हैं। मैं जीएसीसी से ही पढ़ा हूं। मैं दतिया चुनाव में था, लेकिन मेरा आप लोगों से मिलने का मन कर रहा था। आपका संघर्ष मायने रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन



पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मध्य प्रदेश में ज्यादा होती है। शिक्षा की सुरक्षा नहीं बची है, तो फिर युवाओं का भविष्य भी सुरक्षित नहीं रहेगा। मोदी सरकार के कार्यकाल में 152 बार पेपर लीक हुए हैं। 50 बार परीक्षाएं निरस्त हुईं और 21 बच्चों ने अपनी जान दी। क्या सरकार को यह नजर नहीं आ रहा है। पटवारी करीब एक घंटे धरना स्थल पर रुके।

 

पुलिस ने कहा- धरना गैरकानूनी

भंवरकुआं पर चल रहे धरने को लेकर अब पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के कोचिंग संचालकों से कहा कि धरना बिना अनुमति के दिया जा रहा है और गैरकानूनी है। यदि उनकी कक्षाओं के छात्र धरने पर बैठे हैं, तो वे उन्हें रोकें। उधर, धरना स्थल पर लगातार विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद धरना स्थल पर अब ज्यादा विद्यार्थी जुटने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed