सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A case of culpable homicide has been registered against a youth who rammed his car into a clothing sho

Indore: नशे में रफ्तार बनी कहर, तेज स्कॉर्पियो शोरूम में घुसी, चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 20 Feb 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के चिमनबाग क्षेत्र में कपड़ों के शोरूम में कार घुसाकर ग्राहकों को घायल करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। वह शराब के नशे में सड़क पर गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Indore: A case of culpable homicide has been registered against a youth who rammed his car into a clothing sho
दुकान में घुसी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चलाकर कपड़ों के शोरूम में घुसाने और दो युवकों को घायल करने वाले चालक के खिलाफ एमजी रोड पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अधिक शराब पी रखी थी। उसने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर रख दिया, जिससे हादसा हो गया। फिलहाल आरोपी गजानंद पिता मदनलाल मालवीय हवालात में है। वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Trending Videos

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और मेडिकल जांच के लिए एमवाय अस्पताल ले गई। डॉक्टरों की रिपोर्ट में अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन पाया गया। फरियादी राहुल ने बताया कि वे शोरूम में ग्राहक के रूप में कपड़े खरीदने आए थे, तभी कार दुकान में घुस गई और टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जुड़ी खबर पढ़ेः Indore: इंदौर के नगर निगम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो घुसी कपड़ों के शोरुम में, दो युवक घायल

इस दौरान कार ने सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। फुटपाथ पर खड़े युवक भी कार की चपेट में आकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। जिस चौराहे के पास यह हादसा हुआ, वहां रोज पुलिस बैरिकेड लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच करती है।


पिछले छह माह में शराब के नशे में तीन बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें आठ लोगों की जान जा चुकी है। एरोड्रम रोड पर एक शराबी ट्रक चालक ने चार लोगों की जान ली थी और पंद्रह से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया था। इसके अलावा सुखलिया गांव में नए वाहन से बाइक सवारों को टक्कर मार दी गई थी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी। बायपास पर हुए एक अन्य सड़क हादसे में पूर्व मंत्री की बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वे भी शराब के नशे में थे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed