सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Uproar over corporation action in Rajwada, traders closed the market

Indore:राजबाड़ा में निगम कार्रवाई पर बवाल, व्यापारियों ने बंद किया बाजार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 20 Feb 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

राजवाड़ा पर अतिक्रमण हटाने गई रिमूवल गैंग को विरोध का सामना करना पड़ा। नाराज व्यापारी सड़कों पर आ गए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने अपनी दुकानें भी बंद कर दी।

Indore: Uproar over corporation action in Rajwada, traders closed the market
दुकाने बंद कर लगाए नारे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र राजबाड़ा में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब नगर निगम की रिमूवल टीम की कार्रवाई के दौरान कथित अभद्र व्यवहार से नाराज व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि खुलते बाजार में जबरिया दबाव बनाकर कार्रवाई की जा रही है।स्थिति बिगड़ती देख व्यापारियों ने नगर निगम के अफसरों को मौके पर बुलाया।

Trending Videos

 

इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि चर्चा में व्यापार संचालन की सीमा स्पष्ट रूप से तय की गई। सहमति बनी कि प्रत्येक दुकानदार अपने शटर की निर्धारित  सीमा तक ही सजावट, डिस्प्ले डमी और कपड़ों के स्टैंड लगाकर व्यवसाय संचालित करेगा। सड़क और फुटपाथ को पूरी तरह खुला रखा जाएगा, ताकि यातायात और पैदल राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: नशे में रफ्तार बनी कहर, तेज स्कॉर्पियो शोरूम में घुसी, चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

राजबाड़ा के बाद निगम अमले ने निहालपुरा, कानूनगो बाखल और शिव विलास पैलेस क्षेत्र की दुकानों के अतिक्रमण को लेकर भी सख्त चेतावनी दी। निहालपुरा में 10 से 15 फीट तक बने पक्के ओटलों को लेकर व्यापारियों ने विरोध और हंगामा किया।

 

अपर आयुक्त आकाश सिंह ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण उन्मूलन अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन व्यापारियों का अवैध कब्जा है, वे स्वयं हटाएं, अन्यथा नगर निगम द्वारा रिमूवल कार्रवाई की जाएगी।
 

कार्रवाई के दौरान पीपली बाजार में फुटपाथ पर व्यवसाय कर रहे विक्रेताओं का सामान जब्त किया गया। निगम का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग और फुटपाथ राहगिरों के लिए हैं, किसी भी स्थिति में इन्हें अवरुद्ध नहीं होने दिया जाएगा।फिलहाल समझाइश के बाद राजबाड़ा क्षेत्र में बाजार दोबारा खुल गया है, लेकिन व्यापारियों और निगम प्रशासन के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed