{"_id":"6938fc2c9c663f868100e95f","slug":"indore-news-imd-issues-cold-wave-alert-for-madhya-pradesh-as-indore-temperature-drops-to-5-4-degrees-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: भगवान को पहनाए गर्म कपड़े, दिन में धूप रात में तेज ठंड, अगले दो दिन मौसम विभाग का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: भगवान को पहनाए गर्म कपड़े, दिन में धूप रात में तेज ठंड, अगले दो दिन मौसम विभाग का अलर्ट
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:34 AM IST
सार
Indore News: इंदौर का रात का तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में दो दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जेट स्ट्रीम के प्रभाव के कारण मंदिरों में भगवान को भी गर्म कपड़े पहनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मधुमिलन स्थित हनुमान मंदिर में भगवान को गर्म कपड़े पहनाए।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, प्रदेश में अगले दो दिनों तक कोल्ड वेव यानी शीतलहर चलने की संभावना है। विशेष रूप से बुधवार और गुरुवार को राजधानी भोपाल, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: मकर संक्रांति से पहले दिखने लगे भिक्षुक, प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
इंदौर में लुढ़का पारा
इंदौर शहर में ठंड का असर साफ देखा जा सकता है। मंगलवार रात यहां का तापमान एक बार फिर गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य तापमान से 6.8 डिग्री कम है। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री कम था। पूरे प्रदेश की बात करें तो शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा, इंदौर सहित प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।
जेट स्ट्रीम और बर्फीली हवाओं का असर
मौसम विभाग ने इस कड़ाके की ठंड का कारण उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं और जेट स्ट्रीम को बताया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का प्रभाव बना हुआ है, जो 222 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। इसी के चलते मध्य प्रदेश में सर्दी का प्रकोप बढ़ा है और कई शहरों में रात के तापमान में भारी गिरावट आई है।
भगवान को पहनाए गए ऊनी वस्त्र
इंसानों के साथ-साथ अब भगवान को भी ठंड से बचाने के जतन किए जा रहे हैं। शहर के मंदिरों में भगवान की दिनचर्या और साज-सज्जा में बदलाव किया गया है। तेज ठंड को देखते हुए कई मंदिरों में देवी-देवताओं को गर्म और ऊनी कपड़े पहनाए गए हैं। मधुमिलन स्थित हनुमान मंदिर में श्री राम दरबार और भगवान गणेश की प्रतिमा को गर्म कपड़े पहनाए गए।
दिन में राहत लेकिन रात में कंपकंपी
मौसम के मिजाज में सुबह और रात के वक्त ज्यादा सख्ती है। कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया रहता है। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में थोड़ा उछाल आता है और सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लोगों को ठंड से राहत मिलती है, लेकिन सूरज ढलते ही रात में कड़ाके की ठंड लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X