फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: पदभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे इंदौर कलेक्टर, पत्नी बनी बड़वानी कलेक्टर

Tue, 09 Sep 2025 10:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 09 Sep 2025 10:10 PM IST
सार

Indore News: जनता की परेशानियों को प्राथमिकता देने वाले शिवम वर्मा ने नगर निगम कमिश्नर के बाद कलेक्टर के रूप में भी वही अंदाज दिखाया, कार्यालय आते ही तुरंत जनता के बीच पहुंचे और मदद करने लगे। 

विज्ञापन
indore news new collector shivam verma takes charge meets public immediately
शिवम वर्मा ने खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किए फिर पदभार ग्रहण किया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर नगर निगम के कमिश्नर रहे शिवम वर्मा ने मंगलवार को कलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने पूर्व कलेक्टर आशीष सिंह से चार्ज लिया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व शिवम वर्मा ने अपनी पत्नी जयति सिंह के साथ श्री खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। इंदौर के पूर्व कलेक्टर आशीष सिंह ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया और फिर वे रवाना हो गए। आशीष सिंह को उज्जैन संभाग आयुक्त बनाया गया है।


यह भी पढ़ें...
Indore News: अधिकारियों के सामने ही हेड कांस्टेबल को कुचल दिया, गुंडों का खौफ पुलिस पर नजर आया

पदभार ग्रहण करने के बाद शिवम वर्मा ने कहा कि इंदौर को अब स्वच्छता के साथ अन्य मोर्चों पर भी बेहतर बनाने के लिए काम करना है। ट्रैफिक जाम, प्रदूषण, सड़कों आदि के निर्माण कार्य तेजी से पूरे करवाना हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ सिंहस्थ से जुड़े कार्यों को भी जल्द ही जमीन पर उतारा जाएगा। 

पत्नी भी बनी कलेक्टर
पदभार ग्रहण करने से पूर्व शिवम वर्मा ने अपनी पत्नी और बड़वानी कलेक्टर बनी जयति सिंह के साथ श्री खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। यहां से कलेक्टर आते ही सीधे जनसुनवाई में पहुंचे। गौरतलब है कि जयति सिंह को बड़वानी जिले का कलेक्टर बनाया गया है। यह संभवतः पहला मौका है जब आईएएस दंपती को एक ही समय में अलग-अलग जिलों में कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं खजराना गणेश मंदिर में दर्शन के बाद शिवम वर्मा ने कहा, इंदौर के विकास, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता होगी। शहरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए मैं पूरी मेहनत करूंगा। नगर निगम में अपने कार्यकाल के दौरान शिवम वर्मा ने स्वच्छता, ग्रीन प्रोजेक्ट्स और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए थे। अब बतौर कलेक्टर, उन्हें विकास कार्यों के साथ-साथ प्रशासनिक समन्वय और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभानी होगी।

कलेक्टर कार्यालय में उमड़ी भीड़, पदभार ग्रहण करते ही जनता से मिले शिवम वर्मा
कलेक्टर कार्यालय पहुंचने से पहले ही वहां अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके करीबी लोगों की भीड़ जुट गई थी। सभी स्वागत के लिए उत्सुक नजर आए। कार्यालय परिसर में पहुंचते ही उनका फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करते ही शिवम वर्मा ने जनसुनवाई में जनता से मुलाकात की। उन्होंने तुरंत लोगों की परेशानियां सुनी और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। 
indore news new collector shivam verma takes charge meets public immediately
बुजुर्ग महिला को सहारा देकर जनसुनवाई में ले गए कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
बुजुर्ग महिला का सहारा बने नए कलेक्टर
इंदौर के नवागत कलेक्टर शिवम वर्मा ने पदभार ग्रहण करने के पहले ही दिन मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यालय पहुंचते ही सीढ़ियों पर बैठी एक बुजुर्ग महिला को देखा और तुरंत उसके पास जाकर हालचाल पूछा। उन्होंने महिला का हाथ थामा, सहारा दिया और जनसुनवाई कक्ष तक लेकर गए। वहां उन्हें पानी पिलाया और इत्मिनान से उसकी समस्या सुनी। उक्त वृद्ध महिला तुलसी देवी नारी निकेतन में रह रही हैं और उनकी पुत्री पिंकी पेट की गंभीर बीमारी से जूझ रही है। तुलसी देवी ने बताया कि उनका राशन भी बंद हो गया है। वर्मा ने तुरंत एमटीएच अस्पताल को पिंकी का इलाज और ऑपरेशन कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। भावुक होकर बुजुर्ग महिला ने कलेक्टर को आशीर्वाद और दुआएं दीं। उन्होंने अपने सम्मान से अभिभूत होकर कहा कि कभी सोचा भी नहीं था कि कलेक्टर कार्यालय में इतना सम्मान मिलेगा। ईश्वर कलेक्टर को इतनी शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें, जिससे की वे हर जरूरतमंद की समस्या हल कर सकें। कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को राशन संबंधी समस्या भी निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर वर्मा ने इसके बाद पहली जनसुनवाई की शुरुआत की। उन्होंने प्रत्येक नागरिक की समस्या धैर्यपूर्वक सुनी और मौके पर ही कई शिकायतों का निराकरण किया। जो मामले तुरंत हल नहीं हो सके उनके लिए समय सीमा तय की गई। उन्होंने कहा कि कलेक्टर कार्यालय आमजन के लिए हमेशा खुला रहेगा। प्रत्येक समस्या का गंभीरता से निराकरण किया जाएगा और हर सप्ताह समीक्षा भी होगी। पहले ही दिन का यह मानवीय व्यवहार इंदौर कलेक्टर की कार्यशैली की एक झलक बन गया है, जिसने आम नागरिकों के मन में विश्वास और आत्मीयता का भाव पैदा किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed