{"_id":"6990621b78753775bd057719","slug":"mp-news-mother-poisons-three-minor-daughters-consumes-poison-herself-in-alirajpur-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: तीन मासूम बेटियों को जहर पिलाकर मां ने भी निगला विष, आलीराजपुर में सनसनी; पति गुजरात में मजदूरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: तीन मासूम बेटियों को जहर पिलाकर मां ने भी निगला विष, आलीराजपुर में सनसनी; पति गुजरात में मजदूरी पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
Published by: झाबुआ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार
आलीराजपुर के अडवाड़ा में महिला ने तीन बेटियों को कीटनाशक पिलाकर खुद भी जहर निगल लिया। तीनों बच्चियों की मौत हो गई, मां गंभीर है। पति गुजरात में मजदूरी पर था। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आलीराजपुर जिले के अडवाड़ा के माफीदार फलिया में शुक्रवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों को कीटनाशक पिलाने के बाद स्वयं भी जहर निगल लिया। तीनों बच्चियों सावित्री (7), कार्तिका (5) और दिव्या (3) की मौत हो गई, जबकि मां नूरीबाई की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के समय पति मुकेश गुजरात में मजदूरी कर रहा था। परिजन सभी को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो बच्चियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें गुजरात के दाहोद रेफर किया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।
पढ़ें: अशोकनगर में युवक ने खुद को मारी गोली, पूर्व विधायक का भांजा था; फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह आम्बुआ थाना प्रभारी मोहन डावर के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने मृत बच्चियों के पिता के गुजरात में होने, पति-पत्नी के संबंधों, किसी हालिया विवाद या दूसरी शादी की आशंका जैसे पहलुओं पर जानकारी जुटाई।
परिजनों के अनुसार मुकेश और नूरीबाई की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। मुकेश करीब एक माह पहले मजदूरी के लिए गुजरात गया था, जहां उसने खेत किराए पर ले रखा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X