{"_id":"69e1cb7c12f987dc75014cb9","slug":"khandwa-kenud-road-accident-mother-son-death-thar-car-collision-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडवा में भीषण सड़क हादसा: थार ने कार सवारों को मारी जोरदार टक्कर, मां बेटे की दर्दनाक मौत; तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडवा में भीषण सड़क हादसा: थार ने कार सवारों को मारी जोरदार टक्कर, मां बेटे की दर्दनाक मौत; तीन की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार
खंडवा के केनूद गांव के पास भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, इस मामले में सनावद के भाजपा नेता लव कुश पर घायल रविंद्र ने कथित रूप से आरोप लगाया है।
घायलों को उपचार के लिए ले जाते हुए परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
खंडवा के पास स्थित गांव केनूद के पास एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान अस्पताल में लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला। बड़ी बात यह है कि इस मामले में सनावद के भाजपा नेता लव कुश पर घायल रविंद्र ने गंभीर आरोप लगाया है।
बता दें, बलेनो कार में सवार सौरभ अपनी मां सुमन बाई, भाई-बहन और साले के साथ मूंदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही थार कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ और उनकी मां सुमन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कार में सवार सारिका, रविंद्र राठौर और रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आरोपी के खिलाफ लोगों का दिखा आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही मूंदी थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया और एएसआई केएन तिवारी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि थार वाहन का चालक सनावद निवासी और भाजपा से जुड़ा नेता लवकुश है। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और आरोपी के खिलाफ लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।
ये भी पढ़ें- श्योपुर में दर्दनाक हादसा: भात देने जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी, चार महिलाओं की मौत; 26 लोग बुरी तरह घायल
पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी लवकुश को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है इमसे साजिश जैसा ऐसा कुछ है। पुलिस की जांच रिपोर्ट और दोनों पक्षों के बयान सामने आने के बाद ही हादसे की तस्वीर साफ हो पाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X