सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal adorned moon on Amavasya, gave divine darshan after applying ash on idol.

Ujjain News: भांग का श्रृंगार अमावस्या पर चंद्रमा से सजे बाबा श्री महाकाल, भस्म रमाकर दिए दिव्य दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 07:58 AM IST
Baba Mahakal adorned moon on Amavasya, gave divine darshan after applying ash on idol.

वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर शुक्रवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्त देर रात से ही कतारों में लगकर अपने इष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह 4 बजे भगवान महाकाल के जागरण के साथ उनका अलौकिक श्रृंगार कर भस्म रमाई गई। इन दिव्य दर्शनों का लाभ लेकर पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर शुक्रवार सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवानों की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर “हरि ओम” का जल अर्पित किया गया।

पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप में श्रृंगार किया और कपूर आरती के पश्चात उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई और झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार कर मस्तक पर चंद्र अंकित किया गया और भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों भक्तों ने बाबा महाकाल के अलौकिक स्वरूप के दर्शन किए और जयघोष किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- श्योपुर में दर्दनाक हादसा: भात देने जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी, चार महिलाओं की मौत; 26 लोग बुरी तरह घायल

उज्जैन की अति प्राचीन एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पंचक्रोशी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भोजन की निःशुल्क व्यवस्था निरंतर जारी है! इसी क्रम मे नि:शुल्क भोजन प्रसादी का वितरण मंदिर समिति द्वारा किया गया। भोजन प्रसादी शुद्ध, स्वच्छ एवं व्यवस्थित रूप से वितरित की जाए। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे साफ-सफाई, पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था भी स्थल पर उपलब्ध कराई गई है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण, VIDEO

17 Apr 2026

सचौली पांडु नदी के जर्जर पुल की स्लैब में झुकाव, शासन के आदेश पर बंद किया

16 Apr 2026

VIDEO: टेढ़ी पुलिया अग्निकांड पर विधायक सक्रिय, पीड़ितों को चेक देकर सीएम से राहत व पुनर्वास की मांग

16 Apr 2026

VIDEO: सुशांत गोल्फ सिटी में अवैध कॉम्पलेक्स तोड़ने गई एलडीए की टीम पर हमला

16 Apr 2026

VIDEO: ठाकुरगंज में परशुराम जन्मोत्सव पर भागवत कथा, डॉ योगेश व्यास महाराज ने किया कथा वाचन

16 Apr 2026
विज्ञापन

अंबाला: घास मंडी पेट्रोल पंप पर संदिग्ध बॉक्स मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने की जांच

16 Apr 2026

MP DA Hike News: मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात, इन कर्मचारियों का DA 5% बढ़ाया

16 Apr 2026
विज्ञापन

UP News: लखीमपुर बवाल में नया खुलासा, प्रतिमा विवाद था बहाना, निशाने पर था ये... | Amar Ujala

16 Apr 2026

CM Samrat Choudhary का जीरो टॉलरेंस संदेश, Bihar को विकसित राज्य बनाने पर जोर

16 Apr 2026

Census 2027: घर बैठे कैसे करें अपनी गणना? इस बार की जनगणना खास क्या है? खास इंटरव्यू में जानिए

16 Apr 2026

Khandwa: BJP नेता के भतीजे ने की महिला से रेप की कोशिश, विरोध करने पर किया ऐसा कांड

16 Apr 2026

Meerut: 18 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

16 Apr 2026

Nishant Kumar ने जदयू कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, बोले- 'जनता जो फैसला करेगी उसका पालन करूंगा'

16 Apr 2026

Meerut: बिजली कनेक्शन काटने पर महिलाओं का हंगामा

16 Apr 2026

Meerut: भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकाली रथयात्रा

16 Apr 2026

Meerut: आरजी पीजी कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया

16 Apr 2026

Meerut: शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय से निकाली पदयात्रा

16 Apr 2026

Meerut: इस्माईल कॉलेज में कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

16 Apr 2026

Patna: NEET छात्रा रेप-मौत मामले में आरोपी को बेल, हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को मिली जमानत

16 Apr 2026

Video: डीसी कार्यालय के बाहर सीटू ने किया प्रदर्शन, मजदूरों की आवाज दबाने का लगाया आरोप

16 Apr 2026

Bihar News: रोहिणी आचार्य का सीएम सम्राट चौधरी पर तंज, तेजस्वी यादव ने भी नए सीएम पर साधा निशाना

16 Apr 2026

आरक्षित वन भूमि में पानी की बोरिंग से रोकने पर प्रधान ने की अपशब्दों की बौछार, वीडियो वायरल

16 Apr 2026

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा; VIDEO

16 Apr 2026

चार मई तक एनआईटी कुरुक्षेत्र में छुट्टियां घोषित, ऑनलाइन होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

16 Apr 2026

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में फरार कमल- गौरव की फैक्टरी को हाथरस पुलिस ने किया सील

Gurugram: सलमान खान के करीबी तक को ठगा, सोने के सस्ते सिक्के बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

16 Apr 2026

Delhi News: दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का संकट जारी, हफ्तों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा गैस

16 Apr 2026

Aligarh News: CBSE 10वीं के Second Exam पर आया अपडेट, खुला पोर्टल, बस 5 दिन में भरना है LOC

16 Apr 2026

Chamoli News: 23 अप्रैल से खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, तैयारियां हुई तेज | Amar Ujala

16 Apr 2026

Rishikesh: चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में लगाए जाएंगे 30 काउंटर

16 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed