सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: Pune couple drowns in Narmada during pilgrimage, last rites performed in Omkareshwar

Khandwa News: पुणे से नर्मदा परिक्रमा करने आए दंपति की नदी में डूबकर मौत, ओंकारेश्वर में किया अंतिम संस्कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
सार

पुणे से नर्मदा परिक्रमा के लिए आए दंपति की नदी में डूबने से मौत हो गई। संभावना है कि दोनों स्नान के दौरान हादसे का शिकार हुए थे। 

Khandwa News: Pune couple drowns in Narmada during pilgrimage, last rites performed in Omkareshwar
पुणे के दंपति नर्मदा में डूबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मां नर्मदा की परिक्रमा के लिए महाराष्ट्र से ओंकारेश्वर पहुंचे एक दंपति की श्रद्धा यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। पुणे निवासी 46 वर्षीय सुनंदा प्रवीण वग्गा और उनके पति प्रवीण वग्गा की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को महिला का शव खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र के कोठावा आश्रम के पास मिला था, जबकि रविवार को उनके पति का शव ओंकारेश्वर में बरामद हुआ।

Trending Videos


पुलिस जांच में पता चला कि सुनंदा नर्मदा परिक्रमा पर निकलने वाली थीं और उनके पति प्रवीण उन्हें ओंकारेश्वर तक छोड़ने आए थे। दोनों 6 नवंबर को पुणे से रवाना होकर 7 नवंबर की सुबह ओंकारेश्वर पहुंचे थे। इसके बाद से ही उनका मोबाइल फोन बंद था। अनुमान है कि दोनों सुबह अंधेरे में स्नान के दौरान नर्मदा की तेज धार में बह गए। प्रवीण के शव पर केवल अंतर्वस्त्र पाए जाने से यह संभावना और पुख्ता हो गई कि दोनों स्नान के दौरान हादसे का शिकार हुए या एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्मदा की तेज धार महिला का शव बहाकर बड़वाह तक ले गई, जबकि पुरुष का शव ओंकारेश्वर के पास पत्थरों में फंसा मिला। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया।

ये भी पढ़ें: MP News: डिजाइन में खामी या भूल? बनते-बनते बदल गई ओवरब्रिज की दिशा, SDM ने ब्रिज कॉरपोरेशन को दिए जांच के आदेश

मृतका के भाई उमेश वग्गा ने सोमवार को दोनों शवों की पहचान की। उन्होंने बताया कि दंपति पुणे में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे और उनकी 19 वर्षीय बेटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। परिवार ने बताया कि बेटी को अब तक इस घटना की जानकारी नहीं दी गई है।

ओंकारेश्वर थाना प्रभारी अनोक सिंधिया ने बताया कि दोनों पति-पत्नी नर्मदा की बड़ी परिक्रमा के लिए पहुंचे थे। स्नान के दौरान डूबने से यह हादसा हुआ। महिला का शव नर्मदा की धार में बहकर कोठावा आश्रम तक पहुंचा, जबकि पुरुष का शव ओंकारेश्वर में ही मिला। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार ओंकारेश्वर के श्मशान घाट पर किया गया।

इस हादसे ने पूरे ओंकारेश्वर तीर्थ क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। मां नर्मदा की परिक्रमा जैसे पवित्र कार्य के लिए आए श्रद्धालुओं की यह असामयिक मृत्यु सभी को व्यथित कर गई। स्थानीय साधु-संतों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

यह घटना एक दर्दनाक स्मरण है कि श्रद्धा के साथ-साथ सतर्कता भी उतनी ही आवश्यक है। नर्मदा की गहराई और धार के प्रति लापरवाही की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed