सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   29 swords seized from a youth from Haryana

Khandwa News: हरियाणा का युवक कर रहा था हिंदू-मुस्लिम के बीच विवाद की कोशिश, पुलिस ने जब्त कीं 29 तलवारें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 05:38 PM IST
29 swords seized from a youth from Haryana

बीते दिनों यूपी में धर्म के नाम पर तलवार बांटने का मामला सामने आया था जो कि देशभर की मीडिया की सुर्खियां बना था, उसके बाद से ही सभी जगह पुलिस हथियारों की धरपकड़ को लेकर सक्रिय दिख रही है। इसी बीच बुधवार दोपहर मध्यप्रदेश के खंडवा में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने 29 तलवारों के साथ हरियाणा से आए एक युवक को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी पर दिल्ली में भी एक मामला दर्ज पाया गया है, जो कि नीले रंग के निहंग सरदारों वाले कपड़े पहने, कपड़े के घेर में तलवारें छिपाए शहर में हथियार बेचने निकला था।

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए खंडवा एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि मुखबिर से सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य को सूचना मिली थी कि, एक युवक सरदारों वाला नीला ड्रेस पहने शहर से लगे बमनगांव रोड पर बनी पांच पुलिया के पास स्थित रेल्वे आउटर के समीप घूम रहा है। उसके पास सफेद बोरे में कई सारी तलवारें हैं, जिन्हें वो लोगों को बेचने की फिराक में है। मामले की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम नाग प्रदीप पिता लक्ष्मण दास, निवासी फतेहपुर उंडरी, जिला कैथत हरियाणा का होना बताया। पुलिस की तलाशी में आरोपी के कंधे पर टंगे सफेद बोरे और कपड़ों के भीतर छिपाई हुई लोहे की कुल 29 धारदार तलवारें निकलीं।

ये भी पढ़ें-  इंदौर में टैक्सी चालक ने की खुदकुशी, पुलिस पर लगाए पीटने और भ्रष्टाचार के आरोप; सब-इंस्पेक्टर निलंबित

पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी प्रदीप के कब्जे से सभी तलवारें जब्त कीं और उसे गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुछताछ में उसने बताया कि, इसके पहले भी वह खंडवा शहर में आता जाता रहा है। इधर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को शहर की ठीक तरह से जानकारी थी, जिसके चलते उसने पहले शहर के मुस्लिम क्षेत्रों को चुना और वहां तलवारें बेचने की कोशिश की। इसके बाद वह शहर के हिंदू बहुल इलाकों में पहुंचा और वहां अवैध रूप से तलवारें बेचने की कोशिश की, जबकि खंडवा शहर संवेदनशील जिलों में शामिल है। मामला गम्भीर होने के चलते फिलहाल पुलिस अब शहर के इन दोनों क्षेत्रों में खोजबीन कर आरोपी से तलवारें खरीदने वालों की तलाश कर रही है। वहीं आरोपी पर थाना पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन में एक पूर्व का अपराध दर्ज होना भी पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बाल रोग विभाग के द्वारा एआई आधारित मोबाइल एप लॉन्चिंग समारोह

08 Apr 2026

VIDEO: पीएनजी ड्राइव के तहत होगी भर्ती, रोजगार मेले का आयोजन

08 Apr 2026

धर्मपुर नलवाड़ व देव मेला: चौथी सांस्कृतिक संध्या में मोहित गर्ग व हाजो हाजरी टीम का जलवा, देर रात तक झूमता रहा जनसमूह

08 Apr 2026

Kullu: राजकीय महाविद्यालय हरिपुर के विद्यार्थियों ने जानी भारतीय ज्ञान परंपरा

08 Apr 2026

VIDEO: रामनगरी अयोध्या में बारिश जारी, किसानों की बढ़ी चिंता

08 Apr 2026
विज्ञापन

उत्तरकाशी में ब्रिज पर चढ़े नगरपालिका अध्यक्ष, अपने खिलाफ जांच के आदेश दिए जाने के बाद उठाया कदम

08 Apr 2026

रातभर हुई बारिश से पारा गिरा, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

08 Apr 2026
विज्ञापन

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक शुरू

08 Apr 2026

खालसा साजना दिवस पर 1763 श्रद्धालुओं को वीजा, 10 अप्रैल को पाकिस्तान रवाना होगा जत्था

08 Apr 2026

गोस्वामी श्री गुरु नाभादास महाराज जी के 490वें प्रकाश उत्सव में शोभा यात्रा का आयोजन

08 Apr 2026

Video: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- पाकिस्तान के मॉडल को अपना रही है प्रदेश की सुक्खू सरकार

08 Apr 2026

Hamirpur: ईसीएचएस हमीरपुर में दस लाख रुपये तैयार होगी फिजियोथेरेपी यूनिट, कार्य शुरू

अनंता हास्पिटल में प्रधान की मौत... परिजनों का हंगाम

08 Apr 2026

हल्की बरिश और ठंडी तेज हवाओं ने मौसम किया सुहाना

08 Apr 2026

Crude Oil Prices: पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से बीकानेर में पैकेजिंग-नमकीन उद्योग प्रभावित | Bikaner News

08 Apr 2026

हरदोई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सर्राफा लुटेरों से मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली; छह गिरफ्तार

08 Apr 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में कार्रवाई के विरोध में सड़क पर बैठे व्यापारी, पुलिस कर रही समझाने का प्रयास

08 Apr 2026

Dinesh Lal Yadav Nirahua: ममता बनर्जी और कांग्रेस पर दिनेश लाल यादव निरहुआ का बड़ा बयान | Bengal Election

08 Apr 2026

पठानकोट में वरुण गैस एजेंसी में डीएफएससी का छापा, खामियां मिलीं, जवाब मांगा

08 Apr 2026

फतेहपुर में स्कूली बस का कहर, कक्षा दो के छात्र को रौंदा, परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम

08 Apr 2026

पठानकोट में शाहपुरकंडी बैराज ओस्ती संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने मांगों को लेकर चीफ इंजीनियर कार्यालय घेरा

08 Apr 2026

Solan: जिलेभर में रातभर से हो रही बारिश, कई सड़कें बंद

08 Apr 2026

श्री दरबार साहिब में बारिश में भी झलकी आस्था, आतिशबाजी का अलौकिक नजारा

08 Apr 2026

ग्रेनो में चिकन-एग रोल ने चार को किया बीमार

08 Apr 2026

VIDEO: रात में आई आंधी, कई स्थानों पर पड़ी बौछार, भीगी गेहूं की फसल

08 Apr 2026

कानपुर: सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले 19 शातिर दबोचे; म्युल खातों और फर्जीवाड़े का भंडाफोड़

08 Apr 2026

Giriraj Singh on Mamata Banerjee: ममता बनर्जी लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रही हैं, बोले गिरिराज सिंह

08 Apr 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई से पहले व्यापारी खुद ही तोड़ रहे दुकानें, सुबह से ही चल रहा हथौड़ा

08 Apr 2026

Meerut: सीलिंग की कार्रवाई से पहले पुलिस बल तैनात, कई थानों की पुलिस समेत पीएसी भी मौजूद

08 Apr 2026

MP News: विश्व शांति का संदेश लेकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जानें कहां-कहां होगा कार्यक्रम

08 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed