सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone News: Speeding Bus Crash Claims Three Lives, Critically Injured Child Admitted to Hospital

Khargone News: तेज रफ्तार बस की टक्कर ने छीन ली तीन जिंदगियां, गंभीर रूप से घायल मासूम अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Mon, 24 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार

अपने भाई के घर से लौट रहे युवक की बाइक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
 

Khargone News: Speeding Bus Crash Claims Three Lives, Critically Injured Child Admitted to Hospital
सड़क हादसे का शिकार परिवार, तीन की मौत, एक गंभीर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के गोगावां थाना क्षेत्र में सोमवार को चौथ व्रत की पूजा से लौट रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। शाम के समय हुई इस घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी अरुण अपनी मां और भतीजे-भतीजी को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचा, गोगावां की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल बच्ची को गोगावां स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  MP News: शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन ने कर दिया कांड, पति ने पुलिस को फोन करके बताई ये बात, अब सलाखों के पीछे

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस बहुत तेज रफ्तार में थी और चालक बाइक को देख नहीं पाया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

परिवार के अनुसार अरुण अपने बड़े भाई के घर चौथ व्रत की पूजा और प्रसादी ग्रहण करने गया था, वहीं से लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने बस जब्त कर ली है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed