सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Rekha Narmdev receives guard of honour, her pledge to donate her body moves the city

Khargone News: रेखा नारमदेव को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, देहदान के संकल्प ने किया शहर को भावुक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Thu, 27 Nov 2025 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

सुबह रोज़ की तरह रेखा ने घर के बाहर पूजा के लिए फूल तोड़े और कॉलोनी की महिलाओं से मुस्कुराते हुए सहज बातचीत की। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद वे सभी से हमेशा के लिए दूर चली जाएंगी।

Rekha Narmdev receives guard of honour, her pledge to donate her body moves the city
रेखा नारमदेव
विज्ञापन

विस्तार

खरगोन नगर की सामाजिक रूप से सक्रिय रेखा नारमदेव (58) का गुरुवार को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके जाने की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, उनके देहदान के संकल्प ने सभी को भावुक कर दिया।
Trending Videos


सुबह रोज़ की तरह रेखा जी ने घर के बाहर पूजा के लिए फूल तोड़े और कॉलोनी की महिलाओं से मुस्कुराते हुए सहज बातचीत की। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद वे सभी से हमेशा के लिए दूर चली जाएंगी। लगभग 8:45 बजे उन्हें अचानक घबराहट महसूस हुई। परिजन उन्हें तत्काल निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां करीब 9 बजे साइलेंट हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने सभी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में लिया था देहदान का संकल्प
रेखा नारमदेव और उनके पति अजय नारमदेव ने वर्ष 2018 में मानवता की सेवा के लिए महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में संयुक्त रूप से देहदान का संकल्प लिया था। आज उनके जाने के बाद परिजनों ने दृढ़ मन से उसी संकल्प को पूरा करते हुए देहदान की प्रक्रिया संपन्न कराई। परिवार के इस निर्णय को पूरे शहर ने सराहा।

देहदान के सम्मान में पुलिस बल ने रेखा नारमदेव को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई इस सलामी के दौरान हर किसी की आंखें नम हो उठीं। बड़ी संख्या में समाजसेवी, परिचित और आसपास के लोग मौजूद रहे। पूरे माहौल में एक ओर दुःख था, तो दूसरी ओर उनके निर्णय के प्रति सम्मान भी।

ये भी पढ़ें- VIT कांड: 'कहा था, मत जा...बहुत कमजोर हो गई थी बिटिया, दस दिन ICU में लड़ी जंग', आंसुओं में छलका पिता का दर्द

सामाजिक गतिविधियों में थी सक्रिय
रेखा नारमदेव अपने सेवा-भाव, सहज स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। वे कई सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं और हमेशा जरूरतमंदों की मदद को तत्पर रहती थीं। उनका देहदान न केवल एक परिवार का संकल्प पूरा होने की मिसाल है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी। रेखा नारमदेव भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका आदर्श और मानवता के लिए किया गया यह अंतिम दान हमेशा याद रखा जाएगा।
 

रेखा नरमदेव

रेखा नारमदेव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed