सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A drunk youth created a ruckus at a fair price shop, beat up people and fled with the food distribution machin

Maihar: मुकुंदपुर में नशे में धुत युवक का उत्पात, ई-पीओएस मशीन लेकर फरार, राशन वितरण बाधित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Tue, 24 Jun 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोटेदार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मशीन की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

A drunk youth created a ruckus at a fair price shop, beat up people and fled with the food distribution machin
शासकीय उचित मूल्य की दुकान मुकुंदपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैहर जिले के अमरपाटन विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मुकुंदपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नशे में धुत युवक ने उचित मूल्य की दुकान में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। युवक ने न सिर्फ कोटेदार और कर्मचारियों के साथ मारपीट की, बल्कि खाद्यान्न वितरण में उपयोग की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ePOS) मशीन भी उठाकर मौके से फरार हो गया।

Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब उचित मूल्य की दुकान पर नियमित रूप से राशन वितरण किया जा रहा था। कोटेदार और कर्मचारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध करा रहे थे। तभी एक युवक नशे की हालत में दुकान में घुसा और बिना किसी कारण के कर्मचारियों से बहस करने लगा। बात बढ़ने पर उसने कोटेदार और अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ग्वालियर चंबल अंचल में मूसलाधार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त , उफान पर नदिया; कई गांव के संपर्क टूटे

स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब युवक दुकान में रखी ePOS मशीन को जबरन उठाकर वहां से भाग गया। इस मशीन के गायब होने के कारण तत्काल राशन वितरण प्रक्रिया बाधित हो गई, जिससे लाभार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोटेदार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मशीन की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed