सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man was murdered in broad daylight by slitting his throat

Maihar News: युवक की चाकू से गला रेत कर दिनदहाड़े हत्या, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Fri, 11 Jul 2025 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

मैहर के ताला थाना क्षेत्र में युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश में हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

A young man was murdered in broad daylight by slitting his throat
युवक की हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शिवनारायण के रूप में हुई है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
Trending Videos


ये भी पढ़ें:  पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का आरोप, बोले-एफआईआर के बाद 14 दिन से गायब है लोधी परिवा, अपहरण हुआ या हत्या ?
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की हत्या का आरोप साहिल नाम के युवक पर लगा है, जिसके साथ शिवनारायण का पुराना विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी। गुस्से में आकर आरोपी साहिल ने धारदार चाकू से शिवनारायण के गले पर वार कर दिया। सूचना मिलते ही ताला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओपी ख्याति मिश्रा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर रवाना हुईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी साहिल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed