सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bajrang Dal submits memorandum demanding removal of non-Hindu employees from Maa Sharda Mandir Ropeway

Maihar: मां शारदा मंदिर रोपवे से गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटाने की मांग, बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Wed, 16 Jul 2025 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: संगठन का आरोप है कि वर्ष 2023 में धर्मस्व विभाग द्वारा ऐसे कर्मचारियों को तत्काल हटाने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और सुस्त कार्यप्रणाली के कारण आज तक उस आदेश का पालन नहीं हो पाया है।

Bajrang Dal submits memorandum demanding removal of non-Hindu employees from Maa Sharda Mandir Ropeway
मैहर माता मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धार्मिक नगरी मैहर स्थित माँ शारदा देवी मंदिर के रोपवे संचालन में लगे गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह को सौंपते हुए संगठन ने सात दिनों की समयसीमा दी है।

Trending Videos

ज्ञापन में बजरंग दल ने कहा है कि माँ शारदा मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां कार्यरत कुछ गैर-हिंदू कर्मचारी न केवल मंदिर की धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन करते हैं, बल्कि पूर्व में यात्रियों के साथ अभद्रता और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों को परेशान करने जैसी घटनाओं में भी शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  सात साल से अधूरा सामुदायिक शौचालय बना तबेला, मवेशी बांधने में हो रहा उपयोग

संगठन का आरोप है कि वर्ष 2023 में धर्मस्व विभाग द्वारा ऐसे कर्मचारियों को तत्काल हटाने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और सुस्त कार्यप्रणाली के कारण आज तक उस आदेश का पालन नहीं हो पाया है। बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर रोपवे से गैर-हिंदू कर्मचारियों को नहीं हटाया गया, तो हिंदू संगठनों द्वारा उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर कार्यरत कर्मचारियों को उस स्थल की धार्मिक संवेदनाओं और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएँ तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस माँग पर क्या निर्णय लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed