सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bloody clash after friends' party in Maihar, youth attacked with beer bottle

Maihar News: मैहर में दोस्तों की पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, बीयर की बोतल घोंपकर युवक पर जानलेवा हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Mon, 14 Jul 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
सार

मैहर के ताला थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में दोस्तों के बीच विवाद में पप्पू केवट ने बीयर की बोतल तोड़कर सुनील केवट पर हमला कर दिया। युवक की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हालिया आपराधिक घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। 

Bloody clash after friends' party in Maihar, youth attacked with beer bottle
घायल को उपचार के लिए लाया गया अस्पताल
विज्ञापन

विस्तार

मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामगढ़ में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दोस्तों के बीच मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जिसमें एक युवक पर बीयर की बोतल से जानलेवा हमला किया गया।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सुनील केवट अपने दोस्तों के साथ बैठकर बीयर पी रहा था। इसी दौरान पैसों को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पप्पू केवट नामक युवक ने गुस्से में बीयर की बोतल तोड़ दी और टूटे शीशे से सुनील की पीठ पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची ताला पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खौफनाक: दो करोड़ के लिए यूट्यूब देखकर रची साजिश, खुद को मरा साबित करने युवक को जिंदा जलाया, ऐसा था पूरा प्लान

कुछ दिन पहले हुई थी हत्या
ताला थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते शुक्रवार को ही इसी क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी और अब एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जता रहे हैं। डॉ. भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल की हालत गंभीर थी जिसको जिला अस्पताल रेफर किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed