सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Humanity is once again shamed in Maihar - another daughter becomes victim of brutality

Maihar News: आठ दिन में महिला से दो बार सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने मारपीट कर लूट भी की, ऐसे की दरिंदगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Tue, 24 Jun 2025 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

मैहर जिले में एक महिला से आठ दिन में दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। छह आरोपियों ने पहले 15 जून को और फिर 23 जून को महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद गहने और नकदी भी लूट ली।

Humanity is once again shamed in Maihar - another daughter becomes victim of brutality
थाना ताला (फोटो अमर उजाला)
विज्ञापन

विस्तार

मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र से झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ आठ दिन में दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, महिला के साथ मारपीट कर उससे लूट भी की गई। इससे शहर की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि 15 जून को वह अपने बुआ के लड़के के साथ पपरा मंदिर दर्शन के लिए गई थी, तभी रास्ते में 6 अज्ञात युवकों ने उसे पकड़कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसके गहने और नकदी भी लूट लिए। आरोपियों ने किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर से महिला ने शिकायत दर्ज नहीं करा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे रवि किशन; राजनीति और सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर करेंगे बात

23 जून को पीड़िता दोबारा बुआ के घर जा रही थी, तो उन्हीं आरोपियों ने उसे फिर से पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ताला थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और लूट का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
ताला थाना क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी एक मजदूर महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे कुएं में फेंक दिया गया था। वह महिला गंभीर हालत में पाई गई थी, बाद में उसे रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दुष्कर्म की जानकारी दी थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed