{"_id":"696308d83d0507e40108a23d","slug":"maihar-news-a-tractor-trolley-full-of-labourers-overturned-in-amarpatan-maihar-killing-one-and-injuring-four-maihar-news-c-1-1-noi1431-3829470-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: अमरपाटन में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: अमरपाटन में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, चार घायल
Sun, 11 Jan 2026 09:01 AM IST
मैहर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 09:01 AM IST
सार
अमरपाटन थाना क्षेत्र में गुरुकुल स्कूल के पास मजदूरों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हुई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरपाटन थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया सतना रोड पर गुरुकुल स्कूल के पास मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, अमरपाटन के एलएनटी प्लांट पड़क्का से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोहे की छड़ें लोड की गई थीं। उसी ट्रॉली में मजदूर भी सवार थे। सभी मजदूर काम के सिलसिले में उचेहरा की ओर जा रहे थे। ट्रॉली में जरूरत से ज्यादा लोहे की छड़ें भरी होने के कारण वाहन पहले से ही असंतुलित बताया जा रहा है।
अचानक सामने आई बाइक, बिगड़ा संतुलन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुकुल स्कूल के पास अचानक सामने से एक बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे ओवरलोड लोहे की छड़ों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली पर सवार एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य मजदूर ट्रॉली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 35 लाख लोगों ने शुरू किए हिंदी में हस्ताक्षर, इंदौर से शुरू हुआ आंदोलन जन-जन तक पहुंचा
108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल अमरपाटन लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज अमरपाटन सिविल अस्पताल में जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
अमरपाटन पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर-ट्रॉली का ओवरलोड होना और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन