सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MAIHAR NEWS: Bus going to Nagpur lost control and fell into a ditch, 1 dozen passengers injured

MP News: मैहर में भीषण सड़क हादसा; नागपुर जा रही बस खाई में पलटी, दर्जन भर यात्री घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sat, 07 Jun 2025 08:05 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के मैहर में उत्तरप्रदेश से नागपुर जा रही आभा ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 यात्री घायल हुए, दो की हालत गंभीर। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MAIHAR NEWS: Bus going to Nagpur lost control and fell into a ditch, 1 dozen passengers injured
हाइवे किनारे 10 फिट गहरे खेत मे पलटी बस
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर में शुक्रवार रात एक बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे पर दस फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब दस यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश के मऊ से नागपुर जा रही आभा ट्रैवल्स की स्लीपर बस अमरपाटन थाना क्षेत्र के झिन्ना नाला के पास अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खेत में गिर गई और पलट गई।
Trending Videos


थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बस की लाइट ठीक से नहीं जल रही थी और चालक को बस पर नियंत्रण खो देना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि जौनपुर के पास बस के चालक और कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद चालक बदला गया था। इसके बाद बस पूरी तरह से असंतुलित होकर अमरपाटन के पास खेत में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल यात्रियों की जानकारी
इस हादसे में घायल हुए यात्रियों में माया सरोज (31 वर्ष, गाजीपुर), अविता सरोज (16 वर्ष, आजमगढ़), प्रकाश कुमार (7 वर्ष, गाजीपुर), अंकिता वलोल (9 वर्ष, नागपुर), हर्षिता वलोल (11 वर्ष, नागपुर), रेणु सिंह (55 वर्ष, इलाहाबाद), स्वाति सिंह (28 वर्ष, इलाहाबाद), मनीष मौर्य (30 वर्ष, आजमगढ़), अच्छेलाल चौहान (36 वर्ष, मऊ) और मुकेश यादव (25 वर्ष, आजमगढ़) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 9 जून से ग्वालियर-चंबल में लू चलने की संभावना

दो घायल यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी सभी की हालत सामान्य है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed