सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: A minor boy pickpocketed an elderly man and stole one lakh rupees.

Maihar News: नाबालिग की शातिर चोरी, बुजुर्ग की जेब काट निकाल लिए एक लाख रुपये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Fri, 23 Jan 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में एक नाबालिग ने यूनियन बैंक से रुपये निकालकर कियोस्क सेंटर पहुंचे बुजुर्ग की जेब से एक लाख रुपये चोरी कर लिए। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश तेज कर दी है।

Maihar News: A minor boy pickpocketed an elderly man and stole one lakh rupees.
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैहर जिले में चोरी की एक बड़ी और चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग ने दिनदहाड़े बुजुर्ग व्यक्ति की जेब से एक लाख रुपये चोरी कर लिए। यह पूरी घटना कियोस्क सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

Trending Videos
यूनियन बैंक से निकाले थे एक लाख रुपये
जानकारी के अनुसार पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति यूनियन बैंक की शाखा से एक लाख रुपये की निकासी करने के बाद पास ही स्थित कियोस्क सेंटर पहुंचे थे। बुजुर्ग ने नकदी कुर्ते की जेब में रखी हुई थी। कियोस्क सेंटर में मौजूद भीड़ और लेनदेन के दौरान बुजुर्ग को इस बात का अंदाजा नहीं था कि कोई उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी साजिश
कियोस्क सेंटर में लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक नाबालिग पहले बुजुर्ग की रेकी करता है। वह लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रखता है और सही मौके का इंतजार करता है। जैसे ही बुजुर्ग का ध्यान भटका, नाबालिग ने बड़ी सफाई से उनकी जेब से रुपये निकाले और वहां से फरार हो गया। चोरी की यह वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोगों को भी भनक तक नहीं लगी।

ये भी पढ़ें- अब से थोड़ी देर में भोजाशाला परिसर में अदा होगी जुमे की नमाज, ड्रोन-AI से निगरानी

काफी देर बाद चला चोरी का पता
चोरी के बाद बुजुर्ग कुछ देर तक अन्य कामों में व्यस्त रहे। जब उन्होंने अपनी जेब चेक की तो उसमें रखी नकदी गायब थी। इसके बाद बुजुर्ग ने कियोस्क सेंटर संचालक को घटना की जानकारी दी और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी की पुष्टि हुई।

अमरपाटन थाने में दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग ने अमरपाटन थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज को जांच का मुख्य आधार बनाया है। अमरपाटन थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिग की पहचान की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है। चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed