{"_id":"68497c2179f241440a003dbe","slug":"maihar-news-relationship-shamed-father-and-son-killed-their-nephew-maihar-news-c-1-1-noi1385-3048179-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने की भतीजे की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने की भतीजे की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार
मैहर में जमीन विवाद को लेकर चाचा के परिवार ने भजीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार की तलाश की जा रही है।
मामले पर प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा करते एसपी सुधीर अग्रवाल।
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के मैहर में एक चाचा और उसके बेटे ने मिलकर रिश्ते में भतीजे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। यह हत्या जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चली आ रही रंजिश के चलते की गई। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल ने बताया कि मृतक आशिक कोल पिता राम सिया कोल, निवासी ग्राम अमिलिया, थाना कोतवाली मैहर का अपने सगे चाचा लाली कोल से जमीन के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। 9 जून को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया गया। मृतक की बहन अंजू कोल के अनुसार, उसके भाई आशिक कोल पर चाचा लाली कोल, चाची विमला कोल, चचेरे भाई अनिल कोल, पवन कोल और लाली की पुत्री सावित्री कोल ने मिलकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया। गंभीर रूप से घायल आशिक को परिजन तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: किसी भी तरह प्यार पाने की जिद ने बनाया कातिल! सोनम के आखिरी कदम से हर कोई दहला
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार आरोपियों को सतना सहित अन्य जिलों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस एक फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
एसपी ने की टीम की सराहना
ग्राम अमिलिया बंशीपुर में हुई इस जघन्य हत्या के खुलासे पर एसपी सुधीर अग्रवाल ने सीएसपी महेन्द्र सिंह और थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी की उपस्थिति में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने जांच टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की बात कही है।

कमेंट
कमेंट X