सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sand mafia tried to trample the Naib Tehsildar, the officer narrowly escaped

Maihar News: रेत माफियाओं ने नायब तहसीलदार को रौंदने का किया प्रयास, बाल-बाल बचे अधिकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Fri, 04 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
सार

मैहर के कुबरी गांव में अवैध रेत खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार रोशन लाल रावत पर रेत से भरे ट्रैक्टर से हमला करने की कोशिश की गई। वे बाल-बाल बचे। आरोपी की तलाश जारी है। 

Sand mafia tried to trample the Naib Tehsildar, the officer narrowly escaped
कुबरी में ट्रैक्टर से रेत खाली कर भागते अरोपी
विज्ञापन

विस्तार

मैहर के रामनगर थाना अंतर्गत कुबरी गांव में रेत माफियाओं का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करने पहुंचे नायब तहसीलदार रोशनलाल रावत को रेत से लदे ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश की गई। इस हमले में वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार रोशन लाल रावत कुबरी गांव में सीमांकन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें अवैध रूप से रेत से लदा एक ट्रैक्टर दिखाई दिया। जब उन्होंने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने जानबूझकर उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि तहसीलदार समय रहते पीछे हट गए और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-अमेजन में नौकरी के नाम पर 80 लोगों को ठगा, हर शिकार से लेता था 10 हजार रुपये, जालसाज गिरफ्तार

कौन है आरोपी?
इस घटना में रावेंद्र नेपाली का नाम सामने आ रहा है, जो कथित रूप से अवैध रेत कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-छात्रवृत्ति घोटाले में खुद को बचाने में जुटे अधिकारी, भोपाल से शुरू होकर अन्य जिलों तक फैले होने की आशंका

शहडोल में हुई थी पटवारी की मौत
गौरतलब है कि इससे पहले मध्यप्रदेश के शहडोल क्षेत्र में एक पटवारी की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया था, जिसमें भी अवैध रेत खनन से जुड़ी आशंका जताई गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और अवैध रेत कारोबार की जड़ें उजागर कर दी हैं। मैहर और शहडोल की सीमा पर लंबे समय से अवैध रेत खनन का कारोबार फल-फूल रहा है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर कार्रवाई जरूर की जाती है, लेकिन माफिया तत्व इतने बेखौफ हो चुके हैं कि अब अधिकारियों पर ही हमले करने से नहीं डरते।

कुबरी में ट्रैक्टर से रेत खाली कर भागते अरोपी

कुबरी में ट्रैक्टर से रेत खाली कर भागते अरोपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed