{"_id":"6856b695f04e18ff4007a33e","slug":"the-accused-robbed-the-goat-by-taking-it-hostage-in-police-disguise-dsp-said-the-accused-will-be-arrested-soon-maihar-news-c-1-1-noi1385-3084655-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar: पुलिस के भेष में आए बदमाश ने बंधक बनाकर की लूट, DSP बोलीं- केस दर्ज किया, जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar: पुलिस के भेष में आए बदमाश ने बंधक बनाकर की लूट, DSP बोलीं- केस दर्ज किया, जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार
डीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि इस घटना में पांच अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फ़ोटो अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस की वर्दी पहनकर आए बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने वृद्ध चरवाहे से 35 बकरियां लूट ली गईं। पीड़ित के साथ मारपीट कर उसे पेड़ से बांध दिया और फिर आरोपी बकरियों को वाहन में भरकर फरार हो गए। यह चौंकाने वाला मामला मध्यप्रदेश के मैहर जिले के ताला क्षेत्र का है। पीड़ित की बहू संगीता यादव ने बताया कि उनके ससुर काली यादव 35 बकरियों को ताला थाना क्षेत्र के धौसड़ा जंगल में चराने गए थे। इस दौरान एक वाहन में सवार होकर पांच अज्ञात लोग वहां पहुंचे, जिनमें से एक आरोपी पुलिस की वर्दी में था।
ये भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद इस बार मध्य प्रदेश में, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्टर करें
आरोपियों ने पहले ससुर काली यादव के साथ मारपीट की और फिर उन्हें एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद सभी 35 बकरियों को एक अन्य वाहन में लादकर मौके से फरार हो गए। मारपीट में काली यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
डीएसपी मिश्रा बोलीं- केस दर्ज किया
डीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि इस घटना में पांच अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई है। साथ ही अन्य थानों की पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X