{"_id":"6831fec7f8fdbffba3058da3","slug":"thief-poses-as-devotee-tilak-steals-from-temple-caught-on-cctv-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar: तिलक लगाकर आया चोर, किया सच्चा भक्त का नाटक, मंदिर में चोरी का चौंकाने वाला सीसीटीवी वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar: तिलक लगाकर आया चोर, किया सच्चा भक्त का नाटक, मंदिर में चोरी का चौंकाने वाला सीसीटीवी वीडियो वायरल
Sat, 24 May 2025 10:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 24 May 2025 10:47 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक हैरान कर देने वाली चोरी हुई है। मुकुंदपुर के जगन्नाथ मंदिर में चोरी करने वाला चोर थोड़ा अलग था। उसने मंदिर में आने से पहले अपने माथे पर तिलक लगाया, जैसे कोई सच्चा भक्त करता है। फिर वह आराम से मंदिर के अंदर बैठ गया, जिससे लगता था कि वह भगवान की पूजा कर रहा है। लेकिन वह पूजा करने नहीं, बल्कि चोरी करने आया था।
विज्ञापन
चोर का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक चौंकाने वाली चोरी हुई है। मुकुंदपुर के जगन्नाथ मंदिर में चोरी करने वाला चोर सबसे अलग था। उसने मंदिर आने से पहले अपने माथे पर तिलक लगाया, जैसे कोई भक्त करता है। फिर वह आराम से मंदिर के अंदर बैठ गया, जिससे लग रहा था कि वह भगवान की पूजा कर रहा है। लेकिन वह पूजा करने नहीं, बल्कि चोरी करने आया था।
चोर ने भगवान के सामने रखे रुपये चुपके से ले लिए और भाग गया। यह पूरा मामला मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। मंदिर की सफाई करने वाली महिला ने बताया कि चोर पूरी तरह से संस्कार के साथ आया था और अष्टधातु की थाली भी लेकर भाग गया। इस घटना के बाद आसपास के लोग डर गए हैं, क्योंकि मंदिर में बहुत पुरानी और कीमती मूर्तियां हैं।
ये भी पढ़ें: होटल में बुजुर्ग से बनाए संबंध, वीडियो बनाकर महिला ने 24 लाख रुपए ले लिए
विज्ञापन
सफाईकर्मी शांति रजक ने बताया कि दोपहर को जब पुजारी आराम कर रहे थे, तभी अज्ञात चोर ने चोरी की। चोर ने दरवाजे के पोल से लकड़ी की मदद से थाली खींची और पैसे लेकर भाग गया। अभी तक चोर की पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी वीडियो के बाद यह चोर हर जगह चर्चा में है। कहा जा रहा है कि चोर पहले मंदिर आया, जूते बाहर उतारे, भगवान के गर्भगृह के बाहर दरवाजे में सिर रखकर नमन किया, फिर चोरी की।