फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla News ›   Mandla Accused arrested with rabbit meat case of Beat Khirsadi of Forest Range Gadhi in Kanha Tiger Reserve

Mandla: खरगोश के मांस सहित आरोपी गिरफ्तार, कान्हा टाइगर रिजर्व में वन परिक्षेत्र गढ़ी के बीट खिरसाडी का मामला

Sat, 15 Mar 2025 06:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 06:31 PM IST
सार

Kanha Tiger Reserve: खरगोश के मांस के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। कान्हा टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र गढ़ी के बीट खिरसाडी का मामला है।

विज्ञापन
Mandla Accused arrested with rabbit meat case of Beat Khirsadi of Forest Range Gadhi in Kanha Tiger Reserve
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली त्योहार को देखते हुए कान्हा टाइगर रिजर्व में प्रबंधन द्वारा विशेष गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। इसके तहत 14 मार्च को खरगोश के मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व रवींद्र मणि त्रिपाठी और उप संचालक बफर अमिथा केवी के मार्गदर्शन में आयोजित होली पर्व विशेष गश्ती अभियान के तहत 14 मार्च को प्रातः छह बजे वन परिक्षेत्र गढ़ी के बीट खिरसाडी के कक्ष क्रमांक 94 वन क्षेत्र में एक व्यक्ति को 10 मीटर तार के फंदे और एक मृत जंगली खरगोश के साथ गश्ती दल द्वारा पकड़ा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन और शावकों की झलक, पर्यटकों में उत्साह, Video
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके द्वारा बताया गया कि शाम को चार बजे के आसपास उसने जंगली जानवर के शिकार हेतु फंदे लगाए थे। ताकि कोई जानवर रात में फंसे तो सुबह आकर वह उसे ले जाकर पकाकर खाए। कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने बताया कि तार फंदा, खूंटी एवं मृत जंगली खरगोश के शव को बरामद कर भोला प्रसाद को गिरफ्तार किया गया।



वन्य जीव अधिनियम 1972 के तहत प्राथिमिकी दर्ज कर प्रथम श्रेणी न्यायालय बैहर समक्ष में प्रस्तुत किया गया। न्यायाधीश द्वारा अपराधी को बैहर उप जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में गुरुदयाल साहू, परिक्षेत्र अधिकारी गढ़ी, सुशील अग्निहोत्री वनरक्षक, पंकज यादव वनरक्षक, सतीश सरौते वनरक्षक एवं स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें: भोपाल में 500 पुलिसकर्मियों संग थिरके पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed