सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   He called out his name, opened the door, and fired a bullet, piercing his ribs and entering his stomach.

Morena News: नाम पुकारकर दरवाजा खुलवाया फिर मार दी गोली, पसलियों को चीरती हुई पेट में जा धंसी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मौरेना ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरैना के स्टेशन रोड क्षेत्र में बदमाश ने नाम लेकर दरवाजा खुलवाया और सीमेंट व्यापारी कृष्णकांत शुक्ला को गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया। पुरानी रंजिश की आशंका है। पुलिस ने हरेंद्र शुक्ला पर संदेह जताते हुए मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। 

He called out his name, opened the door, and fired a bullet, piercing his ribs and entering his stomach.
पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

विस्तार

मुरैना जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब घर के दरवाजे भी सुरक्षित नहीं रहे। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बदमाश ने नाम लेकर दरवाजा खुलवाया और सामने आते ही सीमेंट व्यापारी को गोली मार दी।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि जैसे ही व्यापारी ने दरवाजा खोला, आरोपी ने नजदीक से गोली चली दी। गोली व्यापारी की पसलियों को चीरती हुई पेट में जा धंसी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चंदेरी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1.28 किलो तैयार मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

घायल कृष्णकांत शुक्ला के भाई दीपू शुक्ला ने बताया कि गांव के ही रहने वाले हरेंद्र शुक्ला पुत्र रामनिवास शुक्ला निवासी सिरमिती गांव से पुरानी दुश्मनी चली आ रही है।रिटायर्ड फौजी हरेंद्र शुक्ला ने पिस्टल से गोली चलाई है। घायल की पत्नी रजनी शुक्ला ने बताया कि मेरे पति सीमेंट का व्यवसाय करते हैं। सिरमिती गांव में ही सीमेंट की दुकान है। वह हर रोज मुरैना घर से गांव व्यवसाय के लिए जाते हैं। गोली मारने वाला पता नहीं कौन था, लेकिन देखूंगी तो पहचान लूंगी। स्टेशन रोड थाना के टीआई कुलदीप राजपूत ने बताया कि कृष्णकांत शुक्ला की हालत गंभीर है। वारदात में हरेंद्र शुक्ला का नाम सामने आया है। आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। मौके से खाली खोखा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed