{"_id":"6a7ee7e50a927230230a188a","slug":"youth-falls-from-moving-train-loses-leg-waits-30-minutes-for-help-morena-news-c-1-1-noi1227-4611662-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena News: चलती ट्रेन से गिरने पर मजदूर का पैर कटा, गंभीर हालत में आधे घंटे तक तड़पने के बाद पहुंची मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena News: चलती ट्रेन से गिरने पर मजदूर का पैर कटा, गंभीर हालत में आधे घंटे तक तड़पने के बाद पहुंची मदद
Fri, 14 Aug 2026 04:55 PM IST
मुरैना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: मुरैना ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 04:55 PM IST
सार
मुरैना में बामनौर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरने के बाद एक युवक का एक पैर कट गया। गंभीर घायल अवस्था में करीब आधे घंटे तक वह रेलवे ट्रैक के पास मदद का इंतजार करता रहा। बाद में आरपीएफ ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
घायल अवस्था में रेलवे ट्रेक के पास बैठा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के बामनौर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का एक पैर कट गया। हादसे के बाद वह करीब 30 मिनट तक रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मदद का इंतजार करता रहा। बाद में आरपीएफ जवानों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
झारखंड का रहने वाला है युवक
जानकारी के अनुसार घायल युवक झारखंड का रहने वाला है और बामनौर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने आया था। वह ट्रेन से कहीं जा रहा था। इसी दौरान बामनौर रेलवे स्टेशन के पास अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन से गिरने के बाद युवक रेलवे ट्रैक के पास जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक पैर कट गया।
विज्ञापन
आधे घंटे तक करता रहा मदद का इंतजार
हादसे के बाद युवक करीब 30 मिनट तक ट्रैक के पास घायल अवस्था में पड़ा रहा। इस दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही। बाद में स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने घायल को संभाला और घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ जवान उमेश यादव और माताप्रसाद बघेल मौके पर पहुंचे। जवानों ने घायल युवक को प्राथमिक सहायता दी और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MP News: पेड़ काटने पर रोक की मांग वाली याचिका पर HC का बड़ा निर्देश, पहले लगाएं 25-25 फलदार पौधे
गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का उपचार शुरू किया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक का करीब 30 मिनट तक रेलवे ट्रैक के पास मदद का इंतजार करना रेलवे की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। गंभीर रेल हादसों में घायल यात्रियों तक तत्काल चिकित्सा सहायता पहुंचाने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है, यह घटना के बाद फिर सवालों के घेरे में है।
फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। रेलवे पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और युवक के ट्रेन से गिरने के कारणों की जानकारी जुटा रही है।
