सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP BJP MLA Pritam Lodhi stated that a Lodhi should be made Chief Minister in the country news in hindi

'लोधी को सीएम बनाओ': भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का नया बयान, कहा- दिल्ली तक करेंगे लोधी-मोदी जोड़ो यात्रा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: प्रीतम लोधी ने ये भी कहा कि कल्याण सिंह ने राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पद तक त्याग दिया। ऐसे में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

MP BJP MLA Pritam Lodhi stated that a Lodhi should be made Chief Minister in the country news in hindi
प्रीतम लोधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने पश्चिम बंगाल में मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम बताते हुए इसे “मोदी मैजिक” बताया। उन्होंने कहा कि नामुमकिन को मुमकिन बनाना मोदी जी की पहचान है और आने वाले समय में भाजपा पूरे देश में और मजबूत होगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उसके पास केवल आलोचना करने का काम रह गया है।

Trending Videos


इस दौरान प्रीतम लोधी अपने एक बयान को लेकर भी चर्चा में रहे। उन्होंने कहा कि मैंने नशे में पीएचडी की है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मतलब नशे के दुष्प्रभाव को गहराई से समझने से है। उनके अनुसार, नशा केवल बर्बादी की ओर ले जाता है और इसी वजह से अब वे इसके खिलाफ अभियान चलाएंगे। प्रीतम लोधी ने दो अभियानों की घोषणा की, पहला “लोधी मोदी जोड़ो यात्रा” और दूसरा “नशा मुक्ति अभियान”। उन्होंने बताया कि वे इन अभियानों के तहत ग्वालियर से दिल्ली तक पदयात्रा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य समाज को जोड़ना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  पदभार संभालते ही रात में थानों का औचक निरीक्षण, भोपाल ग्रामीण में सख्ती के संकेत

सीएम लोधी समाज से होना चाहिए
आजादी से पहले ही लोधी समाज का वीरता से भरा गौरवशाली इतिहास रहा है। रानी अवंती बाई लोधी से लेकर हीरन शाह सहित अनेक वीर योद्धाओं ने अपने साहस और बलिदान से देश का मान बढ़ाया है। वर्तमान की बात करें तो कल्याण सिंह ने राम मंदिर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पद तक छोड़ दिया था। वहीं उमा जी ने भी तिरंगे के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री पद का त्याग किया। इसीलिए मैंने यह मांग उठाई है कि देश में कम से कम एक मुख्यमंत्री लोधी समाज से होना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भारत रत्न की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया। प्रीतम लोधी ने कहा कि कल्याण सिंह ने राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पद तक त्याग दिया। ऐसे में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे अपनी प्रस्तावित यात्रा के दौरान इस मांग को प्रमुखता से उठाएंगे। प्रीतम लोधी ने यह भी कहा कि जनसंघ, जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के लिए लोधी समाज ने हमेशा समर्पण के साथ काम किया है, इसलिए समाज को उचित सम्मान और भागीदारी मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed