सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp-cm-mohan-yadav-says-no-shortage-of-lpg-cylinder-criticizes-rahul-gandhi-gwalior-statement

MP: 'गैस सिलिंडर की नहीं है कोई किल्लत, राहुल गांधी देश को लज्जित करने का प्रयास कर रहे', सीएम मोहन का पलटवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi Updated Fri, 13 Mar 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में गैस सिलिंडर की कोई किल्लत नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नेकहा भारत के लिए ईरान ने होमुर्ज जलमार्ग को खुला रखा है ताकि देश में तेल और गैस की आपूर्ति में कोई कमी न आए।

mp-cm-mohan-yadav-says-no-shortage-of-lpg-cylinder-criticizes-rahul-gandhi-gwalior-statement
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बयान देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात के बीच विपक्ष द्वारा की जा रही राजनीति की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Trending Videos

ग्वालियर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और स्थिरता का माहौल बना है, लेकिन राहुल गांधी लगातार देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'राहुल गांधी लगातार देश और प्रशासन को लज्जित करने का काम कर रहे'
उन्होंने कहा कि जब दुनिया युद्ध के मुहाने पर खड़ी है, ऐसे समय में देश का एकजुट होना बेहद जरूरी है। पक्ष और विपक्ष दोनों को मिलकर देशहित में काम करना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी लगातार देश और प्रशासन को लज्जित करने का काम कर रहे हैं, जिसकी वह निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और सरकार पूरी व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

'भारत ने वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनाई'
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय चार केंद्रीय मंत्रियों को भेजकर युद्ध क्षेत्र से भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने का काम किया गया था और दोनों पक्षों ने भारत की मदद की थी।


ये भी पढ़ें- Simhastha Mahakumbh 2028: किन्नर अखाड़ा की उज्जैन में बड़ी बैठक, आधिपत्य को लेकर तकरार; चर्चा में आया ये बयान

सिंधिया ने कहा कि स्टेट ऑफ हॉर्मुज जैसे संवेदनशील क्षेत्र से दुनिया भर में तेल और गैस की आपूर्ति होती है। वर्तमान परिस्थितियों में कई देशों के लिए यह मार्ग प्रभावित हुआ है, लेकिन भारत के लिए ईरान ने इसे खुला रखा है ताकि देश में तेल और गैस की आपूर्ति में कोई कमी न आए।

उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी नेतृत्व के कारण संभव हुआ है। ऐसे समय में विपक्ष को सरकार के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए, लेकिन वह देश को नीचा दिखाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि देश में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री भी संसद में इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed