सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर सीएम शिवराज बोले सब कृष्ण भक्ति में लीन होकर आनंदित हों

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 20 Aug 2022 12:32 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर बोले सब कृष्ण भक्ति में लीन होकर आनंदित हों। वह मुख्यमंत्री निवास में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन
MP News: On the birth anniversary of Shri Krishna, CM Shivraj said everyone should be happy by being absorbed
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर बोले सब कृष्ण भक्ति में लीन होकर आनंदित हों। वह मुख्यमंत्री निवास में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे।

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड के कारण अनेक पर्व और त्यौहार के कार्यक्रम दो वर्ष नहीं हो सके। अब इस साल जन्माष्टमी पर्व हमें स भूल कर आनंद होने का संदेश दे रहा है। सीएम ने कहा कि हम सब कन्हैया की भक्ति में लीन होकर आनंदित हों और अन्य सभी के आनंद की भी प्रार्थना करें। उन्होंने कहा कि वैभवशाली भारत के निर्माण के लिए हम सब मिलकर कार्य करें। सीएम ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी।
Trending Videos
MP News: On the birth anniversary of Shri Krishna, CM Shivraj said everyone should be happy by being absorbed
भगवान कृष्ण की स्तुति में अनेक भजन प्रस्तुत किए - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रमें मुख्यमंत्री निवास परिसर में उत्तरप्रदेश के धामपुर से आमंत्रित पुष्पेंद्र चौहान और अमृता चौहान सहित अन्य कलाकारों ने भक्ति गीत, भजन और नृत्य मधुर संगीत के साथ प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गायक और नर्तक कलाकार दल ने भगवान कृष्ण  की स्तुति में अनेक भजन प्रस्तुत किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: On the birth anniversary of Shri Krishna, CM Shivraj said everyone should be happy by being absorbed
श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति दी - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, भोपाल की महापौर मालती राय, विधायक कृष्णा गौर, विधायक, निगम मंडल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित होकर देर रात तक भजन सुने।

भगवान कृष्ण के लिए गाया गया लोकप्रिय भजन बड़ी देर भई नंदलाला..नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की,हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की...और अन्य भजन मुख्यमंत्री निवास में गूंजते रहे। मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान और परिजन के साथ मुख्यमंत्री निवास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर पूजा-अर्चना की और सर्व कल्याण की प्रार्थना की।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed