{"_id":"69b01d176748aa403902434a","slug":"man-kills-sister-and-brother-in-law-over-money-and-jewelry-demand-for-sons-wedding-narsinghpur-news-c-1-1-noi1455-4034038-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narsinghpur News: शादी के लिए पैसे-जेवर नहीं मिले तो साले ने जीजा और बहन को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narsinghpur News: शादी के लिए पैसे-जेवर नहीं मिले तो साले ने जीजा और बहन को उतारा मौत के घाट
Tue, 10 Mar 2026 09:24 PM IST
नरसिंहपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: नरसिंहपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 09:24 PM IST
सार
नरसिंहपुर के बम्होरी गांव में बुजुर्ग दंपति हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। मृतिका के भाई हल्के हरिजन ने बेटे की शादी के लिए पैसे और जेवर न मिलने पर साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के बम्होरी गांव में हुए बुजुर्ग दंपति हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में मृतिका का भाई ही मुख्य आरोपी निकला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार छुटई चौधरी और उनकी पत्नी केरा बाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतिका का भाई हल्के हरिजन अपने बेटे की शादी के लिए जीजा और बहन से पैसे और जेवर मांग रहा था। मांग पूरी न होने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीणा ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचने में डॉग डॉग स्क्वाड की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पड़ोसी ने की सोते समय महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, भतीजे पर भी किए थे वार, वजह तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में हल्के हरिजन, धर्मेंद्र चौधरी, इलायची बाई चौधरी, गुड्डू उर्फ कालीराम चौधरी, रीना चौधरी और बड्डू उर्फ भुवन चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चांदी के जेवरात और हत्या में प्रयुक्त चाकू व हंसिया भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डॉग की अहम भूमिका
वारदात के बाद पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम के डॉग ‘मास’ ने जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सर्चिंग के दौरान डॉग बार-बार मुख्य आरोपी हल्के हरिजन के घर के पास रुक रहा था। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली, तो आंगन में खून से लथपथ अधजले कपड़े बरामद हुए, जिसके बाद संदेहियों को हिरासत में लिया गया।
