सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Theft of lakhs at Jain temple: Thieves take away idols, umbrellas, throne and cash

नरसिंहपुर के जैन मंदिर में देर रात चोरी: चार ताले तोड़कर ले गए मूर्तियां और नगदी, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: नरसिंहपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

नरसिंहपुर के गोटेगांव थाना क्षेत्र के रामनिवारी स्थित जैन मंदिर में देर रात चोरी हो गई। चोर चार ताले तोड़कर दो मूर्तियां, 11 छत्र, दो सिंहासन और 50 हजार रुपये नगद समेत करीब 6–7 लाख का सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

Theft of lakhs at Jain temple: Thieves take away idols, umbrellas, throne and cash
खुली पड़ी दानपेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रामनिवारी स्थित एक जैन मंदिर में मंगलवार देर रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर के ताले तोड़कर मूर्तियां, छत्र, सिंहासन और नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी गई सामग्री की कीमत करीब 6 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Trending Videos
para_count-0
para_count-1 para_count-1 para_count-1

जानकारी के अनुसार, ग्राम रामनिवारी स्थित जैन मंदिर में देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार सहित अंदर लगे कुल चार ताले तोड़ दिए। इसके बाद मंदिर में रखे धार्मिक और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।

para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन
para_count-2 para_count-2 para_count-2

मंदिर से यह सामान हुआ चोरी
para_count-2 para_count-3

मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, चोर यहां से भगवान की दो मूर्तियां, 11 छत्र, दो सिंहासन और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर भाग निकले। चोरी गई धार्मिक सामग्री और नगदी की कुल कीमत लगभग 6 से 7 लाख रुपये आंकी जा रही है। para_count-3
para_count-4
para_count-4 para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4 पढ़ें: गजब है एमपी: छतरपुर में गैस संकट, लेकिन रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 सिलेंडर; प्रशासन ने रात में मारा छापा

para_count-4 para_count-5 para_count-5 para_count-5

सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को लगी जानकारी
para_count-5 para_count-6 घटना का पता बुधवार सुबह तब चला, जब रोजाना की तरह श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के ताले टूटे हुए देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। अंदर जाकर देखने पर मूर्तियाँ और अन्य सामान गायब मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

para_count-6 para_count-7 para_count-7 para_count-7

तीन ताले भी साथ ले गए चोर
para_count-7 para_count-8 बताया जा रहा है कि चोर मंदिर के तीन ताले भी अपने साथ ले गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है और चोर पहले से मंदिर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।

para_count-8 para_count-9 para_count-9 para_count-9

पुलिस ने शुरू की जांच
para_count-9 para_count-10 सूचना मिलने पर गोटेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। घटना के बाद जैन समाज और ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।

para_count-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed