फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   District Panchayat member Sarvjit Singh arrested in connection with the case of firing in the air

बांदरी ढाबा विवाद: हवाई फायरिंग मामले में जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत गिरफ्तार, प्रहलाद पटेल ने पुलिस को घेरा

Sun, 05 Jul 2026 10:35 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 10:35 PM IST
सार

सागर के बांदरी थाना क्षेत्र में ढाबे पर फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पुलिस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की। 

विज्ञापन
District Panchayat member Sarvjit Singh arrested in connection with the case of firing in the air
सर्वजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर स्थित सौरभ ढाबे पर हुई बहुचर्चित हवाई फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बांदरी थाना पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी, जिला पंचायत सदस्य एवं लोधी क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष सर्वजीत सिंह लोधी को रविवार को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


हालांकि, इस हाईप्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है। मोहन यादव सरकार के कद्दावर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपनी ही सरकार की पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है।
विज्ञापन


डस्टबिन में थूकने को लेकर हुआ था विवाद
यह पूरा मामला जुलाई 2024 का है। बांदरी स्थित सौरभ ढाबे पर चाय पीने आए स्थानीय युवकों का जिला पंचायत सदस्य के ड्राइवर सौरभ सूर्यवंशी से डस्टबिन में थूकने की बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि ड्राइवर ने एक युवक पर कांच की बोतल से हमला कर दिया।इसके बाद मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर ढाबे पर जमकर उत्पात मचाया। वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और इलाके में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। यह पूरी वारदात ढाबे में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। ढाबा संचालक सौरभ साहू की शिकायत पर बांदरी पुलिस ने सर्वजीत सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 324(5), 351(2), और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूर्व विधायक शशांक भार्गव को बड़ा झटका, एमएलए कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

'यह सिर्फ अपमानित करने की कोशिश'
सर्वजीत सिंह की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही लोधी समाज और राजनीतिक हलकों में नाराजगी फैल गई। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए सागर पुलिस की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। मंत्री प्रहलाद पटेल ने लिखा कि सागर जिले में जिला पंचायत सदस्य एवं लोधी क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रिय सर्वजीत सिंह जिला पंचायत सदस्य की सागर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है। दो वर्षों से इस प्रकरण में असमंजस बनाए रखना और फिर गिरफ्तार करना? यह सिर्फ अपमानित करने की कोशिश है। मैं ऐसी कार्रवाई की निंदा करता हूं।


पुलिस का बयान: फरार आरोपियों पर कार्रवाई जारी
बांदरी थाना प्रभारी सुमेर जगेत ने बताया कि पुलिस टीम लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मुख्य आरोपी सर्वजीत सिंह को गिरफ्तार कर वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। मामले से जुड़े अन्य फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

राजनीतिक मोड़ पर मामला
एक तरफ जहां पुलिस इसे कानून व्यवस्था की जीत और अपनी मुस्तैदी बता रही है, वहीं सत्ता पक्ष के ही एक कद्दावर मंत्री द्वारा पुलिस प्रशासन को सीधे कटघरे में खड़ा किए जाने के बाद अब यह मामला पूरी तरह गरमा गया है। देखना होगा कि संगठन और सरकार स्तर पर इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed