{"_id":"6a60bb511d21377ad90ba50e","slug":"dr-harisingh-gour-varsity-scholar-shivam-awarded-patent-for-innovative-breast-cancer-treatment-research-sagar-news-c-1-1-noi1338-4529377-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के शोधार्थी शिवम को मिला पेटेंट, स्तन कैंसर के इलाज में मिलेगी नई मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के शोधार्थी शिवम को मिला पेटेंट, स्तन कैंसर के इलाज में मिलेगी नई मदद
Wed, 22 Jul 2026 07:58 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:58 PM IST
सार
डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के शोधार्थी शिवम कुमार कोरी को स्तन कैंसर के सहायक उपचार से जुड़े अभिनव शोध पर भारतीय पेटेंट मिला है। प्रो. सुशील कुमार काशव के मार्गदर्शन में विकसित यह तकनीक कैंसर उपचार अनुसंधान को नई दिशा देगी। पेटेंट 20 वर्षों तक मान्य रहेगा।
विज्ञापन
पेटेंट के साथ छात्र शिवम कोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के फार्मास्युटिकल साइंसेज़ विभाग के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। विश्वविद्यालय के शोधार्थी शिवम कुमार कोरी के अभिनव अनुसंधान को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा आधिकारिक रूप से भारतीय पेटेंट (पेटेंट नंबर: 594367) प्रदान किया गया है। यह पेटेंट स्तन कैंसर (ब्रेस्ट कार्सिनोमा) के सहायक उपचार से जुड़े शोध के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
स्तन कैंसर के इलाज में कारगर होगी तकनीक
शिवम कुमार कोरी का यह शोध “ए मेथड एंड ए डिवाइस अल्ट्रासाउंड-असिस्टेड सिंथेसिस ऑफ अल्फा, बीटा-सब्स्टीट्यूटेड चालकोन डेरिवेटिव्स फॉर द सपोर्टिव ट्रीटमेंट ऑफ ब्रेस्ट कार्सिनोमा” शीर्षक से स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
इस शोध के तहत स्तन कैंसर के सहायक उपचार के लिए नवीन चालकोन व्युत्पन्नों (अल्ट्रासाउंड-सहायित संश्लेषण) की तकनीक विकसित की गई है। इस नई पद्धति का मुख्य उद्देश्य कैंसर के इलाज के लिए अधिक प्रभावी, सरल और वैज्ञानिक दृष्टि से उन्नत तकनीक तैयार करना है, जिससे आने वाले समय में कैंसर रोधी अनुसंधान को एक नई दिशा मिल सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताया ये कारण
20 वर्षों के लिए मान्य रहेगा पेटेंट
यह पूरा शोध कार्य प्रो. सुशील कुमार काशव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ है। इस पेटेंट में प्रो. अस्मिता गजभिये और प्रो. रत्नेश दास सह-आविष्कारक के रूप में शामिल हैं।
प्रो. काशव का कैंसर शोध में चौथा पेटेंट
शोध के मार्गदर्शक प्रो. सुशील कुमार काशव ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह सफलता शोधार्थी शिवम कुमार कोरी की कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुसंधान के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि कैंसर अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में प्रो. काशव का यह चौथा पेटेंट है।
विश्वविद्यालय परिवार ने दी बधाई
शोधार्थी की इस बड़ी उपलब्धि पर डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर, फार्मास्युटिकल साइंसेज़ विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार पाटिल समेत विभाग के सभी शिक्षकों व शोधार्थियों ने शिवम कुमार कोरी और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
