सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Horrific road accident in Bina, speeding car overturns; 2 friends dead, 4 critical

Sagar News: बीना में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार; दो दोस्तों की मौत, चार गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर के बीना रिफाइनरी रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और चार घायल हो गए। मृतकों में एक युवक की 10 अप्रैल को शादी होने वाली थी। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, पुलिस जांच कर रही है। 

Horrific road accident in Bina, speeding car overturns; 2 friends dead, 4 critical
दुर्घटनाग्रस्त कार
विज्ञापन

विस्तार

सागर जिले के बीना रिफाइनरी रोड पर बुधवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली पर करीब 50 मीटर तक दौड़ने के बाद पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक युवक की 10 अप्रैल को शादी होने वाली थी।

Trending Videos


शादी समारोह से लौट रहे थे दोस्त
पुलिस के अनुसार, बीना के भीम वार्ड निवासी शैफ (25) और यश (24) अपने भोपाल निवासी मित्रों प्रियांश, अमन, विशाल और छोटी बजरिया निवासी श्रेयांश के साथ कुरवाई रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात भर शादी के कार्यक्रम में रहने के बाद, सुबह करीब 6 बजे वे रिफाइनरी रोड की ओर किसी काम से निकले थे। इसी दौरान हड़कल खाती गांव के पास मोड़ पर उनकी कार (MP 04 ZP 6805) बेकाबू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी की खबरों के बाद परिवार नाराज, बिना बताए गायब, घर पर लटका ताला

एयरबैग भी नहीं बचा सके जान
प्रत्यक्षदर्शियों और मौके के हालातों को देखकर रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार सड़क के बाजू में खुदी पड़ी नाली के ऊपर करीब 50 मीटर से ज्यादा दूरी तक घिसटती हुई गई और फिर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसके पुर्जे नाले में बिखर गए। हालांकि कार के एयरबैग खुल गए थे, लेकिन झटके और चोट इतनी गंभीर थी कि शैफ और यश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
इस हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं। मृतक शैफ की आगामी 10 अप्रैल को शादी थी। घर में शहनाइयां बजने वाली थीं और तैयारियों का दौर जारी था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के घर में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और आगासौद पुलिस की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुर्घटनाग्रस्त कार

दुर्घटनाग्रस्त कार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed