सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Reward announced on crazy lover who has been absconding for seven days

Sagar News: एकतरफा प्यार में नर्स की हत्या, सात दिन से फरार सिरफिरा आशिक; दस हजार का इनाम घोषित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

सागर के शाहगढ़ में नर्स दीपशिखा चढ़ार की हत्या के आरोपी सुशील चढ़ार पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एकतरफा प्यार में आरोपी ने नाइट ड्यूटी पर जा रही नर्स को गोली मार दी थी। संयुक्त पुलिस टीमें सागर-जबलपुर में तलाश कर रही हैं।

Sagar News: Reward announced on crazy lover who has been absconding for seven days
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सागर जिले के शाहगढ़ में नर्स दीपशिखा चढ़ार की दिनदहाड़े हत्या करने वाला आरोपी वारदात के एक सप्ताह बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है, जिसके चलते पुलिस ने अब उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस की टीमें सागर से लेकर जबलपुर तक खाक छान रही हैं।
Trending Videos


घटना 4 फरवरी की रात की है। जबलपुर के पाटन की रहने वाली 26 वर्षीय दीपशिखा शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी। जब वह अपनी नाइट ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थी, तभी अस्पताल के गेट के पास घात लगाए बैठे आरोपी सुशील चढ़ार (28) ने उसे रोक लिया। छीना-झपटी के बाद आरोपी ने कट्टा निकालकर दीपशिखा पर तीन फायर किए। दो गोलियां नर्स की पीठ में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्ते में भाई, लेकिन सिर पर सवार था एकतरफा प्यार
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्यारा सुशील कोई और नहीं, बल्कि मृतका की मौसी का बेटा है। वह दीपशिखा से एकतरफा प्यार करता था और उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। दीपशिखा के इनकार करने पर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में ग्रामीणों का पथराव, केन बेतवा लिंक परियोजना से पीड़ित लोग आक्रोशित

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
आरोपी की तलाश में सागर और जबलपुर पुलिस की संयुक्त टीमें लगी हुई हैं। संभावित ठिकानों और जंगलों में सर्चिंग की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। आरोपी पनागर (जबलपुर) का निवासी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि आरोपी के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल SDOP बंडा- 7587635630 और थाना प्रभारी शाहगढ़- 7701055712 को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed