{"_id":"698be559f77eeddad70debf8","slug":"chanderi-has-become-a-drug-hub-police-busted-a-md-manufacturing-lab-ashoknagar-news-c-1-1-noi1454-3938719-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: चंदेरी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1.28 किलो तैयार मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: चंदेरी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1.28 किलो तैयार मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 09:39 AM IST
Link Copied
इंदौर नारकोटिक्स विंग ने अशोकनगर जिले के चंदेरी तहसील के ग्राम कड़राना में बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से भारी मात्रा में तैयार और अर्धनिर्मित मादक पदार्थ के साथ एमडी तैयार करने में उपयोग होने वाले केमिकल और उपकरण भी जब्त किए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय प्रियांशु जैन निवासी चंदेरी और 38 वर्षीय राघवेन्द्र सिंह पंवार निवासी कड़राना के रूप में हुई है। नारकोटिक्स टीम को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण और सप्लाई की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर योजनाबद्ध तरीके से राघवेन्द्र सिंह के गांव कड़राना स्थित ठिकाने पर छापा मारा गया, जहां से एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित होने का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में जानकारी में आया की राघवेंद्र परमार ने अपने घर में ही बना रखी थी एमडी ड्रग्स बनाने की पूरी लैब ड्रग्स बनाने का पूरा सामन लब में मौजूद मिला है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक किलो 282 ग्राम तैयार एमडी ड्रग्स, 2 किलो 579 ग्राम अर्धनिर्मित मादक पदार्थ और करीब 45 किलो संदिग्ध केमिकल बरामद किया है। इसके अलावा मौके से एमडी तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने एक होंडा कार (क्रमांक MP-04 CU-5182), दो मोबाइल फोन, एक लाइसेंसी पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और मैगजीन भी बरामद की है। बरामद सामग्री से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे।
यह कार्रवाई क्षेत्र में मादक पदार्थों के बढ़ते नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपियों के संपर्क अन्य जिलों और राज्यों तक फैले हो सकते हैं। पुलिस अब मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके सहयोगियों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है। हाल ही में पुलिस की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स बनाने के केमिकल राजगढ़ जिले में भी करीब 9 करोड रुपये के जब्त हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।