{"_id":"6a4b6a1b2e8af6a2080cdc14","slug":"sagar-bjp-leader-arrested-for-misbehaving-with-a-nurse-at-the-medical-college-one-absconding-sagar-news-c-1-1-noi1338-4471803-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: मेडिकल कॉलेज में नर्स से अभद्रता करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, एक फरार; जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: मेडिकल कॉलेज में नर्स से अभद्रता करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, एक फरार; जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
Mon, 06 Jul 2026 03:12 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 03:12 PM IST
सार
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में महिला नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर से कथित छेड़छाड़ व अभद्रता के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। वहीं, इस मामले में भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता पर कार्रवाई, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिला स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में ऑन-ड्यूटी महिला स्टाफ और नर्स के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और फरार भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव (पीपरा) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सियासत गरमा गई है।
कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा है। कुछ दिन पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी इस मुद्दे पर सवाल खड़ा किया था। वहीं, भाजपा की तरफ से अब तक कोई बयान इस पर नहीं आया है।
'प्रदेशवासियों को अब जागना होगा'
इस शर्मनाक घटनाक्रम के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को चौतरफा घेरना शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बाद अब मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने 'X' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इस घटना की कड़ी निंदा की है। जीतू पटवारी ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा सागर में एक भाजपा नेता ने एक ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर के साथ जबरदस्ती की। जब बहन ने इसका विरोध किया, तो उसे धमकी दी गई, 'तुम्हें गोली मार देंगे।' प्रदेशवासियों, 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा तो नरेंद्र मोदी जी ने दिया, लेकिन प्रदेशवासियों को अब जागना होगा।
विज्ञापन
इलाज के दौरान की थी बदसलूकी
जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना गुरुवार रात की है जब लक्ष्मी तिवारी नामक मरीज इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। उनके साथ भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव भी अस्पताल आए थे। आरोप है कि इलाज के दौरान दोनों ने वहां मौजूद महिला नर्सिंग स्टाफ और ऑन-ड्यूटी डॉक्टर के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की। जब महिला स्टाफ ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने रौब दिखाते हुए उन्हें तुम्हें गोली मार देंगे जैसी जानलेवा धमकी भी दी।
डॉक्टरों के चक्काजाम के बाद एक्शन में आई पुलिस
घटना के विरोध में बीएमसी के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपियों पर तत्काल एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्टाफ ने अस्पताल के सामने चक्काजाम कर उग्र प्रदर्शन किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गोपालगंज थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई।
पुलिस ने भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव और लक्ष्मी तिवारी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी अनिल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल दूसरा आरोपी लक्ष्मी तिवारी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
ये भी पढ़ें- Indore: अधूरी इंदौर-उज्जैन सड़क बनी हादसे की वजह, गिर रहे वाहन चालक; गिट्टी, कीचड़ व गहरे गड्ढों से बढ़ा खतरा
अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मुख्य आरोपी अनिल श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के बाद आंदोलन कर रहे डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने फिलहाल अपना प्रदर्शन शांत कर दिया है। हालांकि, इस घटना ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने अस्पताल में ऑन-ड्यूटी महिला स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज की लचर सुरक्षा व्यवस्था और अव्यवस्थाओं के कारण ही आए दिन डॉक्टरों और स्टाफ के साथ ऐसी अप्रिय घटनाएं घट रही हैं।